ETV Bharat / state

शहडोल में यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में सड़ा-गला खाना, स्टूडेंट्स ने पैकेट्स हवा में उछाले

शहडोल की पंडित शंभूनाथ शुक्ल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट्स का हंगामा. गुणवत्ताहीन खाने के पैकेट्स खोलते ही भड़के स्टूडेंट्स.

Shahdol University hungama
शहडोल में यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह सड़ा-गला खाना (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 25, 2026 at 5:39 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शहडोल : पंडित शंभूनाथ शुक्ल यूनिवर्सिटी में बुधवार को दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रों का बवाल. खाने के मंगाए गए पैकेट में घटिया भोजन का आरोप लगाकर छात्रों का पारा चढ़ गया. इसके बाद स्टूडेंट्स ने खाने के पैकेट्स फेंक दिए. विश्वविद्यालय प्रबंधन ने भी माना कि खाने की क्वालिटी खराब थी. खाना सप्लाई करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की बात कुलगुरु ने कही है. दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल को भी आना था, लेकिन कुछ कारणों से वह नहीं आ सके.

दीक्षांत समारोह में छात्रों का हंगामा

पंडित शंभूनाथ शुक्ल यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं. बुधवार को हुए समारोह में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब कार्यक्रम में शामिल छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा दिए और नाराजगी दिखाई. स्टूडेंट्स ने विरोध करते हुए खाने के डिब्बे फेंक दिए और आपत्ति दर्ज कराई. इससे समारोह में हड़कंप मच गया. दीक्षांत समारोह में भोजन की व्यवस्था ओम साईं कैटर्स ने की थी. अब उसके खिलाफ एक्शन की तैयारी है.

पंडित शंभूनाथ शुक्ल यूनिवर्सिटी के कुलगुरु राम शंकर (ETV BHARAT)

खाने के पैकेट्स से बदबू आने की शिकायत

छात्रों का आरोप है कि भोजन न केवल ठंडा था बल्कि उसमें दुर्गंध आ रही थी. इससे छात्र नाराज हो गए. दीक्षांत जैसे कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन की अवयस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए. छात्रों का कहना है कि ऐसा सड़ा-गला खाना तो जानवर भी नहीं खा सकते. इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी के कुलगुरु राम शंकर ने मामले को गंभीरता से लिया है और ओम साईं कैटर्स के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है.

Shahdol University hungama
दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट्स ने खाने पैकेट्स फेंके (ETV BHARAT)

कुलगुरु भी नाराज, बोले- कैटर्स को दंडित करेंगे

कुलगुरु राम शंकर का कहना है "सारी बदमाशी ओम साईं कैटर्स ने की है. इसको हम पूरी तरह से पनिश करेंगे. हमारे यहां कन्वोकेशन के लिए उसने गलत काम किया है. मैं पूरी इंक्वारी करके कड़ी कार्रवाई करूंगा. इसको एक पैसे नहीं दिया जाएंगे. हमारी मजबूरी होती है कि हम लोग टेंडर अपलोड करते हैं. ये हमारी मजबूरी रहती. लेकिन गुणवत्ता की दृष्टि से बिल्कुल भी इसको बख्शा नहीं जाएगा."