ETV Bharat / state

खेलो इंडिया बीच गेम्स की तैयारी, 2 नदियों के संगम पर कैंप, क्या मध्य प्रदेश टीम करेगी कमाल

खेलो इंडिया बीच गेम्स में पहली मध्य प्रदेश की सेपक टेकरा टीम का सिलेक्शन, शहडोल में क्षीर सागर के किनारे खिलाड़ियों के लिए बनाया कैंप.

SHAHDOL KSHEER SAGAR TRAINING CAMP
खेलो इंडिया बीच गेम्स की तैयारी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : January 5, 2026 at 4:52 PM IST

|

Updated : January 5, 2026 at 8:57 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

शहडोल: शहडोल जिला मुख्यालय से लगभग 15 से 16 किलोमीटर दूर है क्षीर सागर. ये एक ऐसी मनोरम जगह है, जहां पर सोन और मुड़ना दो नदियों का संगम स्थल है. वैसे तो ये स्थल लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट है, जो पर्यटन का बड़ा केंद्र है, लेकिन पहली बार इस स्थल का इस्तेमाल किसी गेम के लिए भी हुआ है. अभी हाल ही में मुड़ना और सोन नदी के संगम स्थल के किनारे जहां पर रेत का ढेर है, वहां सेपक टकरा बीच गेम्स के लिए मध्य प्रदेश टीम का कैंप लगाया गया था.

खेलो इंडिया बीच गेम्स में एमपी की टीम

7 जनवरी से 10 जनवरी तक खेलो इंडिया बीच गेम्स का आयोजन दमन द्वीप में होने जा रहा है. इस आयोजन को लेकर मध्य प्रदेश भी काफी उत्साहित है, क्योंकि खेलो इंडिया बीच गेम्स के लिए इस बार मध्य प्रदेश की सेपक टकरा टीम ने भी क्वालीफाई कर लिया है. पहली बार ऐसा हो रहा है, जब इस गेम में एमपी की टीम हिस्सा ले रही है. टीम को अपने इस गेम से मेडल जीतने की भी उम्मीद है.

खेलो इंडिया बीच गेम्स की तैयारी (ETV Bharat)

शानदार था कैंप, तैयार है टीम

मध्य प्रदेश सेपक टकरा टीम के कोच रामकिशोर चौरसिया बताते हैं कि "इस बार प्रदेश की टीम ने सेपक टकरा बीच गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है. टीम से काफी उम्मीदें भी हैं, 10 दिन से कैंप भी शहडोल के क्षीरसागर में आयोजित किया गया था. यह कैंप शानदार रहा, हमारी टीम पूरी तरह से तैयार हो चुकी है और इस बार हमें मेडल जीतने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि हमारी टीम में अनुभव से लेकर युवा जोश सब कुछ शामिल है.

KHELO INDIA BEACH GAMES DAMAN
प्रैक्टिस करते खिलाड़ी (ETV Bharat)

खिलाड़ियों ने कहा जरूर जीतेंगे

शहडोल के क्षीर सागर में कैंप के खत्म हो जाने के बाद जबलपुर के खिलाड़ी यश ठाकुर जो की 10 साल से इस खेल को खेल रहे हैं. जबलपुर के ही आयुष सोनी यह भी करीब 7-8 साल से इस खेल को खेल रहे हैं और इस खेल के माहिर खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं. शहडोल के अभिनव सिंह ये करीब 5 साल से इस खेल में हैं. तीनों खिलाड़ियों का कहना है कि तैयारी बहुत शानदार रही है, सुविधा भी अच्छी मिली है. बीच गेम्स है, तो नदी के किनारे रेत पर बीच का फील लेते हुए 10 दिनों तक प्रैक्टिस किया. उन्हें एक अच्छा माहौल और अनुभव मिला. खिलाड़ी उत्साह से लेवरेज हैं और उन्हें उम्मीद है कि वो जरूर जीतेंगे.

SHAHDOL KHELO INDIA BEACH GAMES
दमन एवं द्वीव में होगा खेल (ETV Bharat)

बीच गेम्स इसलिए चुनौती थी

खेल एवं युवा कल्याण विभाग शहडोल के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अजय सोधिया कहते हैं कि "जब मध्य प्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग से उन्हें आदेश मिला कि मध्य प्रदेश बीच सेपक टकरा गेम्स का कैंप शहडोल में लगा है, तो उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि बीच में सेपक टकरा गेम होना है. इसके लिए बीच का माहौल कहां से लाया जाए, क्योंकि यह तो समुद्र के किनारे ही मिल सकता है.

KSHEER SAGAR SEPAK TAKRAW TEAM
खेलो इंडिया बीच गेम्स में एमपी की टीम (ETV Bharat)

इसके बाद खेल युवा कल्याण विभाग की टीम ने कोशिश की कि शहडोल से लगभग जो 15 से 16 किलोमीटर दूर क्षीर सागर का एरिया है, जहां सोन और मुड़ना नदी का संगम स्थल है. मनोरम और अद्भुत दृश्य भी है, इन दिनों वहां पानी भी काम हो जाता है, रेत का बहुत सारा इलाका नदी के किनारे खाली रहता है. जहां बिल्कुल बीच जैसा ही अनुभव होता है. फील होता है, वहां पर 10 दिन का कैंप लगाने का फैसला किया गया और 10 दिन के कैंप का सफल आयोजन किया गया.

Last Updated : January 5, 2026 at 8:57 PM IST