ETV Bharat / state

शहडोल में गजब की ठगी, 50 प्रतिशत छूट का किया वादा, एडवांस लेकर ट्रेडर फरार

शहडोल में ठगी का अनोखा मामला, घरेलू सामान और फर्नीचर पर भारी छूट देने की कही बात, दुकानदार एडवांस पैसे लेकर फरार.

SHAHDOL FURNITURE DISCOUNT FRAUD
शहडोल में गजब की ठगी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 25, 2026 at 2:04 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शहडोल: शहडोल जिले में ठगी का एक नया मामला सामने आया है. यहां पर घरेलू सामान और फर्नीचर पर भारी छूट का लालच देकर पहले ग्राहकों को लुभाया गया और फिर 50 प्रतिशत छूट देने का झांसा देकर एडवांस ले लिया. बाद में आरोपी दुकान बंद करके फरार हो गया. अब मामला थाने तक पहुंच गया है, पब्लिक ठगा सा महसूस कर रही है और अपने पैसे तलाश कर रही है.

क्या पूरा मामला ?

मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र का है, जहां हॉस्पिटल रोड स्थित एलआईसी ऑफिस के सामने गणेश यशोदा कॉम्प्लेक्स में संचालित मोहना ट्रेडर्स के संचालक ने पहले ग्राहकों को निर्धारित दर से करीब 80% तक की छूट में सामान बेचा और ग्राहकों का भरोसा जीता जिसके बाद 50% छूट पर सामान देने का लालच दिया और ग्राहकों से एडवांस भुगतान ले लिया. 50 प्रतिशत छूट के ऑफर ने लोगों को आकर्षित किया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने घरेलू उपयोग के समान विशेष रूप से फर्नीचर लेने के लिए एडवांस राशि जमा करा दी.

SHAHDOL CRIME UPDATE
घरेलू सामान और फर्नीचर पर भारी छूट के नाम पर ठगी (ETV Bharat)

संचालक ने ग्राहकों को सामान देने की तारीख भी दी, जिसके इंतजार में लोग काफी उत्साहित थे कि उन्हें बहुत कम पैसे में अच्छा सामान मिलने जा रहा है. 50% तक की छूट मिल रही है, लेकिन जब निर्धारित तिथि पर ग्राहक अपना सामान लेने दुकान पहुंचे तो वहां का नजारा कुछ और ही था. दुकान में ताला लटका मिला और संचालक फरार हो चुका था.

ये भी पढ़ें:

इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया. ठगी का शिकार हुए सैकड़ों लोग दुकान के बाहर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. लोगों में आक्रोश का माहौल बन गया जिसे पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शांत कराया गया. वहीं, ठगी के शिकार हुए लोगों की शिकायत पर ब्यौहारी थाने की पुलिस ने मोहना ट्रेडर्स के संचालक के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

SHAHDOL Furniture Discount Fraud
एडवांस लेकर ट्रेडर फरार (ETV Bharat)

पीड़ित दीपू पटेल सहित कई लोगों ने सामने आकर अपनी आप बीती सुनाई. उन्होंने बताया कि कैसे कम दाम में सामान मिलने के लालच में अपनी मेहनत की जमा पूंजी एडवांस के रूप में जमा कर दी थी.

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर ब्यौहारी थाना प्रभारी जिया उल हक ने जानकारी देते बताया है कि "मोहना ट्रेडर्स नामक एक फार्म के संचालक ने लोगों को कम दाम में सामान देने की बात खेलकर एडवांस पैसा जमा करा कर लुभावना ऑफर दिया और जब लोग सामान लेने पहुंचे तो फर्म में ताला लगा था और संचालक फरार हो गया था. एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है. संचालक फरार है, संचालक की तलाश जारी है."