ETV Bharat / state

झारखंड में कड़ाके की ठंड से हाल बेहाल, रांची का पारा 5.4 डिग्री पर पहुंचा, उत्तरी और मध्य भागों में घने कोहरे का डेरा

झारखंड में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है. कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा.

jharkhand-weather-today-cold-wave-with-temperatures-dropped-in-many-districts
झारखंड का मौसम (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 22, 2025 at 1:12 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. ठिठुरन से लोग परेशान है. अस्पताल में ठंड से प्रभावित मरीजों का तांता लगा हुआ है. ऊपर से कोहरे की वजह से गाड़ियों की रफ्तार पर असर पड़ा है. इस बीच 22 दिसंबर को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. कुल आठ ऐसे जिलें हैं, जहां न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है.

नौ जिलों का न्यूनतम पारा लुढ़का

रांची के अलावा डाल्टनगंज में 6.5 डिग्री, लोहरदगा में 7.1 डिग्री, गुमला में 7.3 डिग्री, खूंटी में 7.3 डिग्री, हजारीबाग में 7.6 डिग्री, कोडरमा में 8.1 डिग्री, बोकारो में 9.2 डिग्री, चाईबासा में 9.2 डिग्री और लातेहार में 9.5 डिग्री तापमान रहा है. ठंड की वजह से इन जिलों में जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है.

Jharkhand Weather today cold wave with temperatures dropped in many districts
मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट (ETV BHARAT)

5 जिलों में अधिकतम पारा 20 डिग्री से नीचे

सबसे ज्यादा चिंता वाली बात अधिकतम पारा में कमी को लेकर है. हजारीबाग में अधिकतम पारा 15.8 डिग्री पर पहुंच गया है. साथ ही न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री रहा है. इसकी वजह से दिन में भी सिहरन महसूस की जा रही है. खासकर स्कूली बच्चों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है. कुल पांच ऐसे जिले हैं जहां का अधिकतम पारा 20 डिग्री से नीचे चला गया है. इनमें हजारीबाग के बाद कोडरमा में 17 डिग्री, डाल्टनगंज में 18.5 डिग्री, लोहरदगा में 19.4 डिग्री और लातेहार में 19.8 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है. खास बात है कि राज्य के 19 जिले ऐसे हैं, जहां का अधिकतम पारा 25 डिग्री से 20 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ है.

राज्य के 16 जिलों पर कोहरे का साया

मौसम केंद्र, रांची की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 16 जिले ऐसे हैं, जहां 22 दिसंबर को घना कोहरा देखा गया है. सबसे ज्यादा असर चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़ और बोकारो में पड़ा है. इसके अलावा गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, धनबाद, देवघर और जामतड़ा में भी कोहरे ने डेरा जमा लिया है. देवघर की विजिबिलिटी 200 मीटर पहुंच गई है. जमशेदपुर की विजिबिलिटी 300 मीटर है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में घने कोहरे ने जमाया डेरा, अधिकतम तापमान भी लुढ़का, 15 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट

झारखंड ने ओढ़ी घने कोहरे की चादर, राज्य के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

झारखंड पर कोहरे का साया, 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, रांची समेत नौ जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे