ETV Bharat / state

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कई ट्रेनों को किया गया रद्द

रायपुर रेल मंडल के हथबंद और तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के चलते ट्रेनें रद्द हुई हैं.

SEVERAL TRAINS CANCELLED
कई ट्रेनों को किया गया रद्द (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 9, 2026 at 5:44 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: रेल से सफर करने वालों के लिए बुरी खबर है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रायपुर रेल मंडल के हथबंद और तिल्दा नेवरा सेक्शन में, रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए गर्डर डी लॉन्चिंग की वजह से कुछ गाड़ियां रद्द रहने के साथ ही प्रभावित होगी. 11 और 12 जनवरी के लिए 2 दिनों तक कुछ गाड़ियां प्रभावित रहेगी. ऐसे में उसे क्षेत्र के रेलयात्रियों को दो दिनों तक रेल सेवा का लाभ नहीं मिल पाएगा.

कई ट्रेनों को किया गया रद्द

रद्द और प्रभावित होने वाली गाड़ियों में रायपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर, बिलासपुर गेवरा रोड मेमू पैसेंजर, झारसुगुड़ा से चलने वाली झारसुगुड़ा गोंदिया मेमू पैसेंजर और कोरबा रायपुर पैसेंजर का नाम शामिल है.

SEVERAL TRAINS CANCELLED
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर (ETV Bharat)



रद्द होने वाली गाड़ियां


दिनांक 11 जनवरी, 2026 को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.

दिनांक 11 जनवरी, 2026 को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.

दिनांक 11 जनवरी, 2026 को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.

दिनांक 11 जनवरी, 2026 को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.

दिनांक 11 जनवरी, 2026 को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी.

दिनांक 11 जनवरी, 2026 को को गाड़ी संख्या 58205 रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी.

दिनांक 12 जनवरी, 2026 को गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी.

दिनांक 12 जनवरी, 2026 को गाड़ी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.


बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी

  • 11 जनवरी, 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
  • 11 जनवरी, 2026 को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी. इसलिए यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी.
SEVERAL TRAINS CANCELLED
रद्द होने वाली गाड़ियां (ETV Bharat)

मुसाफिरों को मिलेंगी सुविधाएं भी

रायपुर रेल मंडल से यात्रा करने वाले मुसाफिरों के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात भी दी है. इसके तहत स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले मुसाफिरों को आरामदायक लाउंज शुरू किया गया है. ये लाउंज आपको एयरपोर्ट जैसी फीलिंग कराएगा. कमोबेश एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं भी आपको देने की तैयारी है.

लाउंज में मिलने वाली सुविधा

  • योगा मेडिटेशन
  • मिनी फिटनेस
  • आरामदायक सोफा
  • प्रीमियम रीक्लिनर मसाज सोफा
  • यात्रियों को शुल्क बेसिस पर एंबुलेंस की सुविधा
  • मिलेट्स आधारित हेल्दी फूड
  • सामान्य स्वास्थ्य जांच, बीपी चेकअप
  • महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग बाथरूम एवं टॉयलेट
  • लाइट एक्सरसाइज इक्विपमेंट
  • मोबाइल लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा
  • लाइव ट्रेन इनफॉरमेशन डिस्प्ले
  • फ्री हाई स्पीड वाय - फाई एक्सेस

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन लाइटिंग स्टाफ की मौत

जनवरी, फरवरी में होगी परेशानी, 250 से ज्यादा ट्रेन कैंसिल या डायवर्ट

रायपुर रेलवे स्टेशन पर पहली बार हेल्दी वेटिंग लाउंज, ट्रेन के इंतजार के दौरान मिलेगी आरामदायक सुविधा