दिल्ली के कई स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली के कई स्कूलों को ईमेल से बम की धमकी मिली है. पुलिस और फायर टीमें स्कूलों में चेकिंग कर रही हैं.

Published : March 2, 2026 at 11:15 AM IST
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी का फिर से एक मामला सामने आया है. जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया है दिल्ली के स्कूलों को एक बार फिर से ईमेल के जरिए धमकी मिली है. दिल्ली फायर पुलिस के मुताबिक सुबह 8:00 बजे के बाद जब ईमेल देखा गया तो पुलिस को कॉल की गई. तीन स्कूलों को यह धमकी दी गई है. दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल, दिल्ली कैंट सलमान पब्लिक स्कूल और मीरा पब्लिक स्कूल जनकपुरी को दी गई. फिलहाल मौके पर दमकल और दिल्ली पुलिस की टीम है.
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार दिल्ली स्थित सरदार पटेल विद्यालय और सलवान पब्लिक स्कूल सहित कम से कम तीन स्कूलों को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद कई सुरक्षा एजेंसियां इन परिसरों में पहुंचीं और गहन तलाशी अभियान चलाया. स्कूल प्रशासन ने इस मामले की सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी. डीएफएस अधिकारी ने कहा, ‘स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते और अग्निशमन विभाग की टीम को तुरंत रवाना किया गया और सुरक्षा जांच जारी है.’
A bomb threat has been received by several schools in Delhi via email. The information was received by Delhi Fire Service and police at around 8 am, and police and fire teams are conducting checks at the schools: Delhi Fire Service
— ANI (@ANI) March 2, 2026
उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग को अब तक दो स्कूलों से दो फोन आए हैं. उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है जबकि सुरक्षाकर्मी कक्षाओं, गलियारों और आसपास के क्षेत्रों की जांच कर रहे हैं. अधिकारी के अनुसार अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.
सरदार पटेल विद्यालय ने अभिभावकों को भेजे एक संदेश में सूचित किया है कि छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. संदेश के अनुसार, ‘आज सुबह स्कूल को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली. जिसके बाद पुलिस आवश्यक सुरक्षा उपायों के लिए स्कूल में मौजूद है. सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
ये भी पढ़ें:

