ETV Bharat / state

काशीपुर के किन्नी खेड़ा रोड पर भीषण सड़क हादसा, कार और टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 5 लोग गंभीर घायल

काशीपुर के किन्नी खेड़ा रोड पर सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर घायल हो गए. घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

Kashipur Kinni Kheda Road
काशीपुर में कार और टेंपो की जोरदार भिड़ंत (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 23, 2026 at 8:42 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रुद्रपुर: काशीपुर के किन्नी खेड़ा रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सेंट मेरी स्कूल के सामने बने ब्रेकर पर कार और टेंपो का जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं घटना में कार और टेंपो के परखच्चे उड़ गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है.

उधम सिंह नगर काशी पुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रात लगभग 12:30 बजे किन्नी खेड़ा रोड स्थित सेंट मेरी स्कूल के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर एक टेंपो और कार अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्रेकर पर अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों वाहन तेज रफ्तार में भिड़ गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. बताया जा रहा है कि कार और टेंपो सवार लोग किन्नी खेड़ा ही जा रहे थे.

Kashipur Kinni Kheda Road
काशीपुर के किन्नी खेड़ा रोड पर हुआ हादसा (Photo-ETV Bharat)

हादसे के समय टेंपो में तीन लोग सवार थे, जबकि कार में दो लोग मौजूद थे. टक्कर के बाद सभी पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी. 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल राजकीय चिकित्सालय काशीपुर पहुंचाया गया. सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया. डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है.

Kashipur Kinni Kheda Road
घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार (Photo-ETV Bharat)

इस संबंध में काशीपुर कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि रात्रि में वाहन सावधानीपूर्वक और नियंत्रित गति में चलाएं.

पढ़ें-