भोजपुरी सिंगर के कार्यक्रम में 100 राउंड फायरिंग, पत्रकार समेत 3 लोग घायल
नालंदा में भोजपुरी गायक के कार्यक्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है. गोली लगने से पत्रकार समेत 3 लोग घायल हुए हैं. पढ़ें पूरी खबर..

Published : March 1, 2026 at 7:31 PM IST
नालंदा: बिहार के नालंदा में गोलीबारी हुई है. होली पर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित होली मिलन समारोह में भोजपुरी गायक रौशन रोही का कार्यक्रम था. जहां करीब 100 राउंड फायरिंग हुई है. इस घटना में एक पत्रकार समेत 3 लोग घायल हुए हैं. घायलों में एक किशोर भी शामिल है.
रौशन रोही के कार्यक्रम में फायरिंग: नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के नकटपुरा गांव में स्थित निजी वाटर पार्क में भोजपुरी सिंगर रौशन रोही का कार्यक्रम था. जिसमें स्थानीय लोगों की एंट्री के लिए 299 रुपये का टिकट लेकर अंदर जाने का परमिट था. टिकट नहीं मिलने स्थानीय नकटपुरा गांव निवासी को इंट्री नहीं मिली तो लोगों ने वाटर पार्क पर पथराव शुरू कर दिया.
दोनों तरफ से चली गोली: देखते ही देखते गांव के सैकड़ों लोग वाटर पर टूट पड़े, जिसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरजेडी नेता यासिर इमाम के निजी सुरक्षा कर्मियों ने बीच बचाव में गोलियां चलानी शुरू कर दी. जिसके बाद गांव के लोगों ने भी फायरिंग कर दी. एक के बाद एक करीब 100 राउंड गोली चली, जिससे पूरा इलाका थर्रा उठा.
पत्रकार समेत तीन लोग घायल: इस घटना में एक पत्रकार को गंभीर रूप से पीटा गया. घटना में एक किशोर को भी गोली लगी है. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ लाया गया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पटना रेफर कर दिया गया है.
हिरासत में कई लोग: वहीं, घटना की सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की जांच में जुट चुकी है. घटनास्थल से खोखा और 4 अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं. कई लोगों को हिरासत में लिया गया है.
बिहार थाना अंतर्गत नकटपुरा में घटित घटना के संबंध में।@bihar_police pic.twitter.com/I1jpULElP7
— Nalanda Police (@PoliceNalanda) March 1, 2026
"बिहार थाना अंतर्गत नकटपुरा में गोलीबारी की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट चुकी है."- नूरुल हक, सदर डीएसपी, नालंदा
ये भी पढे़ं: बिहार में पंचायती के बहाने अंधाधुंध फायरिंग, धागा फैक्ट्री की जमीन को लेकर सुलगी आग

