ETV Bharat / state

टिहरी में सड़क हादसा, बीच सड़क पर पलटी बस, दो लोगों की मौत

टिहरी में भद्रकाली ढालवाला मार्ग पर शुक्रवार 28 अगस्त देर शाम बड़ा हादसा हो गया. एक बस बेकाबू होकर बीच सड़क पर पलट गई.

Etv Bharat
घटना स्थल की तस्वीर. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : August 28, 2026 at 10:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. टिहरी के भद्रकाली ढालवाला मार्ग पर शुक्रवार 28 अगस्त देर शाम एक यात्री बस ढलान पर बेकाबू होकर पलट गई. हादसे के दौरान सड़क किनारे से गुजर रहे स्कूटी सवार दो व्यक्ति भी बस की चपेट में आ गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायलों को हॉस्पिटल भेजा गया है, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई.

फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार हादसा शुक्रवार देर शाम को ढालवाला के पास हुआ. बस सवार सभी यात्री ऋषिकेश नीलकंठ से दर्शन करके आ रहे थे, तभी बीच रास्ते में ढालवाला के पास ड्राइवर बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस बेकाबू होकर बीच सड़क पर पलट गई. बस में करीब 50 से 55 यात्री सवार बताए जा रहे थे. सभी यात्री दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

मामले की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. वहीं बस की चपेट में आने से घायल हुए स्कूटी सवार दोनों लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है, लेकिन दोनों की जान नहीं बच पाई. मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है और आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज ढालवाला के अनुसार कि बस संख्या RJ 18 PB 1409 (60 सीटर) के चालक ने बताया कि ढालवाला के पास अचानक ब्रेक फेल होने के कारण बस बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई. हादसे के दौरान सड़क किनारे जा रहे दो स्कूटी सवार बस की चपेट में आ गए, जिनकी मौत हो गई. बस में सवार कई लोग घायल बताए जा रहे है. घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया है. फिलहाल हादसे में मरने वाले दोनों लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

पढ़ें--