ETV Bharat / state

शिमला जिले के रामपुर में खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौके पर मौत, 3 घायल

शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में कार खाई में गिरने से 3 लोगों की मौके पर हुई मौत.

हिमाचल सड़क हादसे में तीन की मौत
हिमाचल सड़क हादसे में तीन की मौत (Concept)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 27, 2026 at 8:13 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रामपुर बुशहर: शिमला जिले के उपमंडल रामपुर के अंतर्गत बालीधार के पास शान्दल मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया.

मुख्य आरक्षी नरेंद्र राज की अध्यक्षता में पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई है. मुख्य आरक्षी नरेंद्र राज ने बताया, 'पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है. मृतकों व घायलों पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है'.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार नामक व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 78760-30499 से थाना रामपुर में फोन कर सूचना दी कि बालीधार के पास शान्दल मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी है. प्रारंभिक सूचना के अनुसार वाहन में कुल छह लोग सवार थे. हादसा इतना भीषण था कि तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक तीन लोगों की मौत हुई है. जबकि घायलों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

मृतकों की पहचान

कपील देव, निवासी गांव चिकसा
उर्मिला देवी, निवासी गांव मझाली
दशोदा देवी निवासी गांव मझाली

घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस के साथ मिलकर राहत कार्य में जुट गए. खाई गहरी होने के कारण घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई है. इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़ें: शादी के 5वेंं दिन दुल्हन ससुराल से हुई फरार, विवाह के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज