11905.70 लाख से कई पार्क बनेंगे; नगर निगम के 18 विकास कार्यों पर डीएम की मुहर
अवस्थापना निधि के अंतर्गत कराए जाएंगे सभी विकास कार्य, जेके कैंसर हॉस्पिटल में प्रतीक्षालय बनेगा.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : February 28, 2026 at 10:21 AM IST
कानपुर: पिछले काफी समय से नगर निगम के जिन 18 विकास कार्य संबंधी प्रस्तावों की गहन समीक्षा डीएम कानपुर के स्तर से की जा रही थी. उन सभी पर शुक्रवार को अंतिम रूप से मुहर लग गई. 11905.70 लाख रुपये से अब शहर की सूरत बदली जाएगी. इन कार्यों में जहां प्रमुख रूप से कई पार्क बनेंगे. वहीं शहर के नगर निगम मुख्यालय में हाईटेक कांफ्रेंस रूम, शेखपुर गांव में सामुदायिक केंद्र बनेगा.
इसी तरह प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर स्टील की बेंचें रखी जाएंगी. जेके कैंसर अस्पताल में अभी तक मरीजों के तीमारदारों के लिए प्रतीक्षालय नहीं था, जो अब बन जाएगा.

नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने कहा, जितनी बजट की राशि इन 18 विकास कार्यों के लिए जारी हुई है, उसमें 62 प्रतिशत राशि आय सृजन से संबंधित परियोजनाओं पर व लगभग 75 प्रतिशत राशि स्थायी प्रकृति के निर्माण कार्यों पर खर्च की जाएगी.

इसी तरह जे.के. कैंसर अस्पताल परिसर में प्रतीक्षालय निर्माण, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर स्टील बेंच एवं शेड की स्थापना, सिद्धनाथ घाट श्मशान स्थल पर अतिरिक्त शेड, तथा शेखपुर ग्राम में सामुदायिक केंद्र का पुनर्निर्माण कराया जाएगा.


इसी क्रम में नगर निगम में हाईटेक कॉन्फ्रेंस रूम एवं जलकल कार्यालय सुदृढ़ीकरण से प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि होगी. म्युनिसिपल बॉन्ड संबंधी परियोजनाएं नगर निगम की आय में वृद्धि कर नगर को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होंगी.


