ETV Bharat / state

उन्नाव और उत्तराखंड मामले को लेकर कई वाम संगठनों का प्रदर्शन, भाजपा पर साधा निशाना

उन्नाव और उत्तराखंड मामले को लेकर कई वाम संगठनों ने रांची में प्रदर्शन किया.

Several left wing organizations protested in Ranchi over Unnao and Uttarakhand case
वाम संगठनों का प्रदर्शन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 29, 2025 at 8:15 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: उन्नाव मामले के आरोपी भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर के बेल और उत्तराखंड की पीड़िता युवती के अपराधी को बचाने का विरोध शुरू हो गया है. इसको लेकर कई संगठनों की महिलाओं, छात्र और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आज सोमवार को पोस्टर बैनर के साथ अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया.

आज के विरोध प्रदर्शन में आदिवासी वीमेन नेटवर्क, झारखंड जनाधिकार महासभा, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव वीमेन एसोसिएशन (ऐपवा) से जुड़ी महिलाओं एवं छात्राओं ने भाग लिया.

'हाईकोर्ट से कुलदीप सेंगर को जमानत मिलना चिंताजनक'

आज के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई महिलाओं का कहना है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को जमानत देकर महिलाओं को बहुत बड़ा आघात पहुंचाया है. महिलाओं का न्यायालय पर से भरोसा टूटा है. जब से भाजपा सरकार आई है तब से महिलाओं का शोषण और दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ गए हैं. साथ ही दुष्कर्मियों की सजा के समय से पहले रिहा कर देना, उनको फूलों का माला पहनना उचित नहीं है. पीड़िता के साथ बर्बरता और हिंसात्मक व्यवहार करना तथा परिवार और वकील की योजनात्मक तरीके से हत्या करवाना बहुत ही निंदनीय है. भाजपा हमेशा से अपराधियों को सुरक्षा देती है और बेटियों को संघर्ष करने और और इन अपराधियों के हाथों हत्या का शिकार बनने को मजबूर कर देती है.

'भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं'

विभिन्न संगठन के वक्ताओं ने कहा कि हमारे पास इनका अच्छा उदाहरण है. राम रहीम, आशाराम, बिल्किस बानो के दुष्कर्मियों, हाथरस कांड के आरोपी ये सब बाहर और अभी कुलदीप सेंगर इतनी आसान से बाहर हो गए हैं अब और ये बेटियां चुप नहीं रहेगी ये इस पितृसत्ता और मनुवादी विचारधारा सरकार को समाप्त करेगी.

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से एलिना होरो, नंदिता भट्टाचार्य, सलामी कच्छप, आलोका कुजूर, सेसिलिया लकड़ा, लीना पदम, कनक, ऊषा, संगीता, शांति सोरेन, सुशासनी मेहली, शांति सेन, टॉम कावला, शैलेश, नसीम, तारामणि साहू, ऐती तिर्की, सपना गाड़ी, सुषमा गाड़ी सूमी उरांव, गीता तिर्की, अंशु गाड़ी, मेवा लकड़ा, विजय, निखिल, सत्यप्रकाश, आलोक कुजूर, कंचन उरांव, रोज मधु एक्का, सिसिलिया, सुशीला तिग्गा, संगीता, सोनाली केवट, प्रियंका, आकांक्षा सहित कई साथी शामिल हुए और अपनी विचार प्रकट किया.

इसे भी पढ़ें- SIR को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन, रांची में वाम दलों ने निकाला मार्च, शामिल नहीं हुए इंडिया गठबंधन के अन्य दल

इसे भी पढ़ें- केंद्रीय बजट के खिलाफ रांची में वाम दलों का राजभवन मार्च, जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का लिया संकल्प

इसे भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ गिरिडीह में प्रतिवाद मार्च, माफी की मांग