ETV Bharat / state

होली सीजन में रेल का महाअभियान: दिल्ली क्षेत्र से पिछले छह दिनों में 15.5 लाख यात्रियों ने की यात्रा, यात्रियों से की गई ये अपील

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि भीड़ को संभालने के लिए विशेष ट्रेनों के साथ नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गए.

होली सीजन में रेल का महाअभियान
होली सीजन में रेल का महाअभियान (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : March 3, 2026 at 10:37 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: होली के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ने दिल्ली क्षेत्र से 3 मार्च को 22 विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया. इससे होली के पर्व पर घर जाने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिली. नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार, सराय रोहिल्ला समेत आसपास के स्टेशनों से बड़ी संख्या में यात्री होली का पाव बनाने के लिए अपने मूल निवास को रवाना हुए.

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, पिछले छह दिनों में लगभग 15.5 लाख यात्रियों ने दिल्ली क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से यात्रा की है. यात्रियों की यह संख्या त्योहार के दौरान घर जाने वालों की भारी आमद को दर्शाती है. भीड़ को सुव्यवस्थित ढंग से संभालने के लिए विशेष ट्रेनों के साथ-साथ नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे भी जोड़े गए हैं. दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं. अतिरिक्त आरपीएफ व जीआरपी के जवानों की तैनाती, भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग, हेल्प डेस्क की स्थापना और अनाउंसमेंट सिस्टम को और सशक्त किया गया है. प्लेटफॉर्म पर सफाई व पेयजल की व्यवस्था भी बढ़ाई गई है, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. टिकट जांच, प्लेटफॉर्म प्रबंधन व ट्रेनों की समयबद्धता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे समय से पहले स्टेशन पहुंचे, अनधिकृत व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें व रेलवे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. उत्तर रेलवे ने कहा है कि वह त्योहारी सीजन के दौरान सुरक्षित, सुगम व बाधारहित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिससे नागरिक अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाने के लिए सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें.