ड्यूटी के दौरान सो रहे थे पुलिस अधिकारी व जवान, एसपी ने किया निलंबित
पाकुड़ एसपी ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिस वालों पर कार्रवाई की है.

Published : December 20, 2025 at 4:42 PM IST
पाकुड़: जिला में चोरी, छिनतई, लूट, डकैती जैसी घटनाओ पर रोक लगाने के लिए पुलिस कप्तान सख्त है. इसको लेकर संबंधित थानेदारों व पुलिस पदाधिकारियों लापरवाही नहीं बरतने, गश्ती पर विशेष ध्यान देने का निर्देश जारी किया है. इसके बावजूद कुछ पुलिस अधिकारी व कर्मी अपने आदतों से बाज नहीं आ रहे है. पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी ने वैसे लापरवाह पुलिस अधिकारियो व जवानों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है.
एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शहरी क्षेत्र में रात्रि पुलिस अधिकारी किस तरह से कर रहे है इसकी जांच करने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद निकले. देर रात्रि को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शहरी क्षेत्र में गश्ती में कोई पुलिस अधिकारी व जवानों को नहीं देख पाए तो शिव शीतला मंदिर स्थित टाउन आउटपोस्ट पहुंचे.
जहां जमादार मुद्रिका प्रसाद व हवलदार वीरबहादुर साह अपने बिस्तर पर सोये मिले. वहीं नगर थाना की गश्ती दल की खोजबीन की तो एक स्थान पर कुछ आग ताप रहे थे तो कुछ गश्ती वाहन में ही सोते दिखाई दिए. एसडीपीओ ने गश्ती दल को निर्देश दिया कि पुरे इलाके में घूम-घूमकर विशेष ध्यान रखे और चले गये.
जब कुछ देर बाद एसडीपीओ दोबारा लौटे तो वो गश्ती दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी व जवान उसी स्थान पर पाए. एसडीपीओ दयानंद आजाद ने टीओपी व नगर थाना की गश्ती दल द्वारा की जा रही लापरवाही की रिपोर्ट एसपी से की. मिली रिपोर्ट पर टाउन आउटपोस्ट के सहायक अवर निरीक्षक मुद्रीका प्रसाद, हवलदार वीरबहादुर साह एवं नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक विपिन कुमार, हवलदार सुखदेव मंडल, जवान तारनी महतो, निसार अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.
बता दें कि शहरी क्षेत्र में बीते दिनों चोरी की बढ़ी घटनाओं पर रोक लगाने, अपराधिकारियों पर कार्रवाई करने का सख्त निर्देश एसपी निधि द्विवेदी ने थानेदार व पुलिस पदाधिकारियों को दिया है. यह भी चेतावनी दी गयी थी कि अगर ड्यूटी में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी. इसके बावजूद पुलिस पदाधिकारी व जवान ड्यूटी में लापरवाही बरती और एसपी ने इन सभी लापरवाह पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को निलंबित कर दिया.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आदाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गये आदेश निर्देश का अनुपालन नहीं करने वाले जमादार, हवलदार व जवानों के खिलाफ रिपोर्ट की गयी थी.
इसे भी पढे़ं- पलामू के पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलंबित, जमीन मामले में पैसे मांगने का आरोप
इसे भी पढ़ें- अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में एएसआई की भूमिका संदिग्ध, एसपी ने किया निलंबित
इसे भी पढ़ें- होमगार्ड में रिश्वतखोरी व अवैध वसूली मामला, संजय सिंह सहित चार को किया निलंबित

