ETV Bharat / state

धार्मिक आयोजन में मधुमक्खियों ने किया अटैक, महिला, बच्चों सहित 22 लोग घायल

बच्चों के मुंडन संस्कार के कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया.

सभी लोगों को अस्पताल में किया भर्ती
सभी लोगों को अस्पताल में किया भर्ती (ETV Bharat Jhalawar)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 6, 2026 at 4:03 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

झालावाड़ : जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के तलावली के समीप एक धार्मिक आयोजन में पहुंचे लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक अटैक कर दिया. इस दौरान वहां मौजूद महिला, बच्चों व बुजुर्गों में अफरा तफरी मच गई. इस बीच मधुमक्खियों का दंश लगने से करीब 22 लोग घायल हो गए, जिन्हें चौमहला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

चौमहला के ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी राजकुमार बघेल ने बताया कि गंधार उपखंड के निकट एक धार्मिक आयोजन में पहुंचे लोगों पर हनी बी ने अचानक अटैक कर दिया. इस कारण कार्यक्रम के दौरान अचानक लोगों में भगदड़ मच गई. बाद में चौमहला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 22 लोग पहुंचे, जिनमें महिलाएं बच्चे व बुजुर्ग शामिल थे. उन्होंने बताया कि अधिकांश लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. चार लोगों का इलाज फिलहाल जारी है.

पढ़ें. दिवंगत फौजी की अंतिम यात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, 34 को मारे डंक

धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने वाले के परिजन शिव शंकर ने बताया कि तलावली के समीप शिव मंदिर पर बच्चों के मुंडन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था. कार्यक्रम में भोजन बनाने के दौरान उठे धुएं से वहां पेड़ पर लगी मधुमक्खियां भड़क गई और अचानक से वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से वहां मौजूद महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में भगदड़ मच गई. इस दौरान मधुमक्खियों का दंश लगने से 9 बच्चों सहित कुल 22 लोगों की हालत बिगड़ गई. आनन फानन में सभी को चौमहला अस्पताल लाया गया, जहां सभी का उपचार चल रहा है.