भाजपा कोर कमेटी की बैठकः सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलायेगी पार्टी
रांची में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई. जिसमें कई अहम निर्णय लिए गये. भुवन किशोर झा की रिपोर्ट.

Published : August 26, 2026 at 12:01 AM IST
रांचीः प्रदेश भाजपा छात्रों के मुद्दे पर आंदोलन जारी रखेगी. आज मंगलवार देर शाम भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए हैं.
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व सीएम मधु कोड़ा, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, पूर्व विधायक अनंत ओझा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, दीपक प्रकाश, दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र राय, सहित अन्य पदाधिकारी देर शाम तक रणनीति बनाते रहे.
इस बैठक में सबसे पहले झारखंड में उत्पन्न हुए राजनीतिक स्थिति और छात्रों के खिलाफ सरकार का अमानवीय व्यवहार को लेकर चिंता व्यक्त की गई वहीं कोर कमेटी ने आगामी कई कार्यक्रमों पर अपनी सहमति जताई है.

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान
भाजपा कोर कमेटी की बैठक में आगामी दिनों में पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गयी. बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने बताया कि कोर कमेटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष प्रधानमंत्री के रुप में और 13 वर्ष गुजरात के सीएम के रुप में इस तरह से 25 वर्ष सेवा के पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा.

इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के 25 वर्ष की जन सेवा की उपलब्धि और प्रधानमंत्री के तौर पर चलाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे. उन्होंने कहा कि इस पूरे कार्यक्रम को लेकर तैयारी आने वाले समय में शुरू हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें- रांची सदर सीओ से मिले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कहा- एकतरफा कार्रवाई से बाज आएं पदाधिकारी, नहीं तो धरने पर बैठेंगे
इसे भी पढ़ें- रामगढ़ में BJP की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, छात्र आंदोलन पर राज्य सरकार को घेरा, कहा- जल्द कराए CBI से जांच
इसे भी पढ़ें- छात्र आंदोलन पर भाजपा का राहुल गांधी पर हमला, नैतिकता है तो छात्रों के साथ सीएम आवास पर दें धरना- आदित्य साहू

