ETV Bharat / state

भरतपुर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: सड़क पार कर रहे परिवार को बाइक ने मारी टक्कर, दो की मौत

टोल के पास बस से कुछ यात्री उतरे और सड़क पार करने लगे. इसी दौरान बाइक सवार सवारियों से टकरा गया.

Relatives gathered outside the mortuary
मोर्चरी के बाहर एकत्रित परिजन (ETV Bharat Bharatpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 20, 2026 at 2:06 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भरतपुर: जिले के सेवर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात लुधावई टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए. घायलों को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने दोनों शव मोर्चरी का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए.

सेवर थाने के एएसआई वृंदावन ने बताया कि हादसा गुरुवार रात करीब 7:30 बजे लुधावई टोल के समीप हुआ. मृतकों की पहचान वीरेंद्र सिंह पुत्र गीतम सिंह निवासी गांव सिकतरी, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) तथा सुशीला (58) निवासी गांव बरकोली, उच्चैन (भरतपुर) के रूप में हुई है. वीरेंद्र मेहंदीपुर बालाजी में होटल में कुक था. बाइक से मथुरा में 20 फरवरी को होने वाली शादी में जा रहा था. इसी दौरान टोल के पास बस से कुछ यात्री उतरे और सड़क पार करने लगे. इसी दौरान बाइक सवार संतुलन खो बैठा और सड़क पार कर रही सवारियों से टकरा गया.

पढ़ें:बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत

मौके पर ही मौत: टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार वीरेंद्र सिंह और सड़क पार कर रही सुशीला की गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में सुशीला की बड़ी पुत्रवधू जयदेई तथा दो बच्चे अनुष्का और सरिता घायल हो गए. तीनों का जिला आरबीएम अस्पताल में उपचार जारी है. पुलिस के अनुसार घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है.

पार कर रहे थे सड़क: सुशीला अपने बड़े बेटे की बेटी की शादी में शामिल होने परिवार के साथ जा रही थी. वे बस से उतरकर सड़क पार कर रहे थे कि तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. घटना की सूचना मिलते ही सेवर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल आरबीएम अस्पताल पहुंचाया. शुक्रवार सुबह मेडिकल टीम ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

पढ़ें:तेज रफ्तार कार ने लोडिंग वाहन को मारी टक्कर, सब्जी बेचने वाले की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा