ETV Bharat / state

डीएसपीएमयू सिंडिकेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, कमजोर विद्यार्थियों के लिए रिमेडियल क्लास शुरू होगी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय सिंडिकेट की बैठक आयाजित की गई. जिसमें कई निर्णय लिए गए.

DSPMU Ranchi Syndicate meeting
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय सिंडिकेट की बैठक (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 25, 2026 at 4:53 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में कुलपति प्रो. (डॉ.) राजीव मनोहर की अध्यक्षता में सिंडिकेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. लंबे अंतराल के बाद आयोजित इस बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई तथा विभिन्न समितियों द्वारा लिए गए निर्णयों को स्वीकृति प्रदान की गई.

लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

बैठक में सबसे पहले एकेडमिक काउंसिल द्वारा लिए गए निर्णयों पर विचार किया गया. सिंडिकेट ने एकेडमिक काउंसिल की अनुशंसाओं को मंजूरी देते हुए विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर सहमति जताई. इसके अलावा फाइनेंस कमेटी द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों और वित्तीय निर्णयों को भी सिंडिकेट ने स्वीकृति प्रदान की. इससे विश्वविद्यालय के विभिन्न विकासात्मक और प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है.

डीएसपीएमयू सिंडिकेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी (Etv Bharat)

शैक्षणिक सहायता के लिए महत्वपूर्ण निर्णय

बैठक के दौरान विद्यार्थियों के हितों से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा हुई. विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे छात्रों की शैक्षणिक सहायता के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जो विभिन्न कारणों से पढ़ाई में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं.

रिमेडियल क्लास संचालित करने प्रस्ताव को मंजूरी

सिंडिकेट ने कमजोर विद्यार्थियों के लिए रिमेडियल क्लास संचालित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इन विशेष कक्षाओं के माध्यम से छात्रों को विषयों की बेहतर समझ विकसित करने और उनकी शैक्षणिक कमियों को दूर करने में मदद मिलेगी.

कुलपति ने दी जानकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) राजीव मनोहर ने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षाएं आयोजित करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि रिमेडियल क्लास शुरू होने से उन छात्रों को लाभ मिलेगा जिन्हें किसी विषय में अतिरिक्त मार्गदर्शन की आवश्यकता है. इससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार होगा और परीक्षा परिणाम भी बेहतर होंगे.

बैठक में सिंडिकेट के सदस्यों, विश्वविद्यालय के अधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इन निर्णयों से संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा.

विभिन्न निर्णयों को स्वीकृति प्रदान की गई

सिंडिकेट की बैठक में एकेडमिक काउंसिल और फाइनेंस कमेटी के विभिन्न निर्णयों को स्वीकृति प्रदान की गई है. विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कमजोर छात्रों के लिए रिमेडियल क्लास चलाने का निर्णय लिया गया है. विश्वविद्यालय लगातार शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और छात्र-हितैषी वातावरण तैयार करने की दिशा में कार्य कर रहा है.

यह भी पढ़ें:

डीएसपीएमयू में बड़ा फैसला: अब छात्रों के लिए उपलब्ध होंगी टॉपर्स की उत्तरपुस्तिकाएं

डीएसपीएमयू में फीस वृद्धि पर छात्रों का फूटा गुस्सा, क्लासरूम से सड़क तक आंदोलन की चेतावनी

डीएसपीएमयू का निरीक्षण, रांची पहुंचे एनएचआरसी के स्पेशल ऑब्जर्वर