ETV Bharat / state

बिहार के सुपौल में बड़ा हादसा, भजन-कीर्तन के बीच घुसी बेकाबू कार, 5 श्रद्धालुओं की मौत

सुपौल के कटैया चौक पर भजन कर रहे श्रद्धालुओं को अनियंत्रित कार ने रौंदा. हादसे में 5 की मौत. रिपोर्ट-आशीष कुमार

Road accident in supaul
सुपौल में सड़क हादसा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 26, 2026 at 7:22 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

सुपौल: बिहार के सुपौल में मंगलवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ. पिपरा थाना क्षेत्र स्थित कटैया गोठ चौक पर अनियंत्रित कार ने कई लोगों को कुचल दिया. इस घटना में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

सुपौल में भजन-कीर्तन के बीच घुसी बेकाबू कार: मृतकों की पहचान कटैया वार्ड 11 निवासी भुवनेश्वरी यादव उर्फ कोयली यादव (60 वर्ष), वार्ड 12 निवासी तिलाई दास (65 वर्ष), राजो दास (50 वर्ष), वार्ड 15 निवासी सुरेन्द्र यादव (45 वर्ष) कृष्ण मोहन साह (21 वर्ष) की मौत हो गई. सभी मृतक कटैया पंचायत के रहने वाले बताए गए हैं. वहीं घायल रामचंद्र यादव की हालत गंभीर बताई जाती है.

सुपौल में हादसा के बाद आक्रोशित लोग (ETV Bharat)

कीर्तन कर रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा : सदर पुलिस ने बताया कि, सुपौल जिले के एनएच-327ई स्थित सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग के किनारे कटैया चौक की है. यहां बजरंगबली मंदिर में कुछ लोग झूलन पर्व के अवसर पर कीर्तन-भजन कर रहे थे. इस दौरान पिपरा की ओर से तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित हो गया और वहां कीर्तन कर रहे श्रद्धालुओं को रौंद दिया. लोंगों को कुचलने के बाद कार करीब 50 मीटर तक आगे जाने के बाद एक दुकान में घुस गया.

गैरेज में घुसी कार : प्रत्यक्षदर्शी राम कुमार ने बताया कि, ''मंदिर परिसर के समीप श्रद्धालु भजन-कीर्तन में लीन थे. तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गई. घटना के बाद चालक कार लेकर भागने लगा. कुछ दूरी पर उसने कार को एक गैरेज में घुसा दिया. संयोग से उस समय गैरेज में संचालक और कर्मचारी मौजूद नहीं थे. इससे वहां एक और बड़ा हादसा होने से टल गया.''

Road accident in supaul
सुपौल में हादसे के बाद लोगों की भीड़ (ETV Bharat)

कार चालक पत्नी और बच्चे के साथ बंधक: इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार चालक को पकड़कर घर में बंद कर दिया. पुलिस प्रशासन के पहुंचने के बाद उसे निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन लोग उग्र हो गए. हालांकि पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीणों ने कार चालक को छोड़ा. पुलिस के मुताबिक, कार चालक सुपौल का ही रहने वाला है. वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सुपौल लौट रहा था.

5 श्रद्धालुओं की मौत, हंगामा और सड़क जाम: इस बीच, 5 लोगों की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. ग्रामीण दोषी चालक के विरुद्ध कार्रवाई और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.

Road accident in supaul
सड़क हादसा के बाद आक्रोशित लोग (ETV Bharat)

क्या बोली सदर पुलिस?: इधर, घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस के साथ सदर इंस्पेक्टर संजय यादव, सदर एसडीएम मनोहर कुमार साहू, साईबर डीएसपी गौरव गुप्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Road accident in supaul
सड़क हादसा के बाद आक्रोशित लोग (ETV Bharat)

"सड़क किनारे बजरंगबली मंदिर परिसर में भजन कीर्तन कर रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचलते आगे निकल गई. इस घटना में पांच ग्रामीण की मौत हो गई. पुलिस घटना के कारणों और चालक की पहचान को लेकर छानबीन कर रही है. पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है." - संजय यादव, इंस्पेक्टर, सदर

ये भी पढ़ें: