ETV Bharat / state

लखनऊ: लाडली बेटी को कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला, पिता का रो-रोकर बुरा हाल

रहीमाबाद मे कुत्तों का आतंक, सात साल की बच्ची को मार डाला

कुत्तों ने बच्ची को मार डाला
कुत्तों ने बच्ची को मार डाला (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 2, 2026 at 4:13 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ: राजधानी के रहीमाबाद क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने सात साल की बच्ची अंशिका को नोच-नोच कर मार डाला. घटना की जानकारी मिलते ही रहीमाबाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे ले कर पोस्टमार्टन के लिए भेज, मामले की जांच शुरू कर दी है.

एसीपी मलिहाबाद सुजीत कुमार दुबे के मुताबिक, मृत बच्ची कक्षा एक की छात्रा थी. रविवार को शौच के लिए खेत गई थी, तभी आवारा कुत्तों की एक झुंड ने उसे घेर लिया और नोच नोच कर मार डाला. शाम करीब 6 बजे जब गांव की महिलाएं खेतों की तरफ गई, तो देखा कि जमीन पर किसी बच्चे के का शव पड़ा है. महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने जाकर देखा तो अंशिका की शव पड़ी थी. घटना के बाद से अंशिका की मां सोनी का रो-रो कर बुरा हाल है, इलाके में हिंसक कुत्तो को लेकर दहशत का माहौल है.

इस दर्दनाक घटना ने परिवार को तोड़ दिया है. अंशिका अपने माता-पिता की सबसे छोटी बेटी थी. तीन भाई बहनों में सबसे छोटी और लाडली थी. पिता दिलीप कश्यप ने बताया कि उनकी बेटी शाम को घर से निकली ही थी कि कुछ देर बाद उसकी मौत की सूचना मिली. दिलीप का कहना कि उनके बेटी के साथ ऐसा हो सकता है, इसका अंदाजा उन्हें नहीं था. घटना के बाद से गावं में मातम का माहौल है.