ETV Bharat / state

सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का सत्र 28 जनवरी से, भजनलाल सरकार करेगी बजट पेश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट तैयार करने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जिलेवार विधायकों और प्रत्याशियों के साथ मैराथन बैठकें की.

Budget Session 2026
राजस्थान विधानसभा (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 5, 2026 at 8:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का पांचवां अधिवेशन 28 जनवरी से शुरू होगा. राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. लगभग एक महीने तक चलने वाले इस सत्र में भजनलाल सरकार राज्य का बजट भी पेश करेगी.

देवनानी ने बताया कि सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी. इस दौरान राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, विधायी कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विशेष उल्लेख और स्थगन प्रस्ताव जैसे संसदीय कार्य भी संपन्न होंगे. अध्यक्ष देवनानी ने सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की पहल भी की है, ताकि पक्ष और विपक्ष सदन में जनता से जुड़े मुद्दों पर शांतिपूर्ण चर्चा कर सकें. विधानसभा के इतिहास में ऐसा नवाचार पहली बार किया जा रहा है.

पढ़ें: बजट सत्र में भजनलाल सरकार को घेरेगा विपक्ष, जूली ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- फेल हुई भाजपा सरकार

मुख्यमंत्री की मैराथन बैठकें: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्ष 2026-27 का बजट तैयार करने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जिलेवार विधायकों और प्रत्याशियों के साथ मैराथन बैठकें की. अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, अलवर, श्रीगंगानगर सहित कुल 20 जिलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई इन बैठकों में विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई. महिला, युवा, किसान और गरीब सहित सभी वर्गों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर भी सुझाव लिए गए. मुख्यमंत्री ने कहा कि जन आकांक्षाओं की पूर्ति सरकार का प्रमुख ध्येय है और बजट इसी केंद्र में रखकर तैयार किया जा रहा है.