ETV Bharat / state

सिवनी में कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच झड़प, हिरासत में MLA रजनीश सिंह ठाकुर

सिवनी में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने जा रहे कांग्रेस विधायक को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिले की समस्याओं को लेकर देना था ज्ञापन.

SEONI POLICE DETAINED MLA
मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे विधायक पुलिस ने हिरासत में लिया (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : July 1, 2026 at 4:30 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सिवनी: मुख्यमंत्री से मिलने की जिद्द पर केवलारी के विधायक रजनीश सिंह ठाकुर सहित कांग्रेस नेताओं की पुलिस के साथ जमकर झड़प हुई. कांग्रेसियों का कहना है कि वह मुख्यमंत्री से सिवनी की समस्याओं के लिए मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया. जिसके बाद कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया. इसके बाद पुलिस ने विधायक रजनीश सिंह ठाकुर सहित कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया है.

मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे विधायक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सिवनी में धान महोत्सव और कोदो कुटकी के बोनस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. इस दौरान कांग्रेस के केवलारी से विधायक रजनीश सिंह ठाकुर और कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री से मिलकर सिवनी की समस्याओं से अवगत कराना चाहते थे. विधायक रजनीश सिंह ठाकुर ने बताया कि "सिवनी में व्याप्त भ्रष्टाचार और पूर्व मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेताओं के द्वारा किए गए वादों को मुख्यमंत्री से मिलकर याद दिलाना चाहते थे. लेकिन पुलिस ने उन्हें कांग्रेस कार्यालय के पास ही रोक लिया, इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में लिया.

हिरासत में एमएलए रजनीश सिंह ठाकुर (ETV Bharat)

मुख्यमंत्री वापस जाओ के लगे नारे

कांग्रेस नेताओं ने बॅरिगेट्स के ऊपर चढ़कर मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे लगाते हुए पोस्टर भी लहराए. कांग्रेस विधायक का कहना है कि "मुख्यमंत्री धान महोत्सव में आ रहे हैं और कोदो कुटकी का बोनस वितरण करने की बात कर रहे हैं. जबकि प्राकृतिक आपदा के तहत किसानों की फसलें बर्बाद हुई थीं, उनका सर्वे नहीं हुआ है. उनका उन्हें मुआवजा नहीं मिला है और सरकार बोनस बांट रही है."

Seoni leaders police Clash
सिवनी में कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच झड़प (ETV Bharat)

हेलीपैड पर पहुंचकर सीएम से मिलना चाहते थे कांग्रेसी

MLA Rajneesh Singh detained
कांग्रेस विधायक को पुलिस ने हिरासत में लिया (ETV Bharat)

सिवनी में कांग्रेस के नेता और विधायक हेलीपैड पर पहुंचकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना चाह रहे थे. सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय सहित अन्य जगहों पर बॅरिगेट्स लगा रखे थे. प्रशासन का कहना था कि "कांग्रेस का ज्ञापन हम मुख्यमंत्री तक पहुंचा देंगे, लेकिन कांग्रेस के नेता और विधायक सीएम से मिलने के लिए अड़े रहे. इसके बाद जमकर हंगामा हुआ."