साजिशों के काले घेरे के बीच खेली 'कट्टर ईमानदार' होली: सिसोदिया के आवास पर जुटे 'आप' दिग्गज
मनीष सिसोदिया के घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे, लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ.


Published : March 4, 2026 at 1:43 PM IST
|Updated : March 4, 2026 at 1:56 PM IST
नई दिल्ली: दिल्ली की राजनीति में पिछले कुछ वर्षों से जारी उथल-पुथल और कानूनी लड़ाइयों के बाद, इस बार की होली आम आदमी पार्टी के लिए केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि एक 'सियासी शक्ति प्रदर्शन' और 'नैतिक विजय' के उत्सव में बदल गई. बुधवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर "कट्टर ईमानदार" होली का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित तमाम बड़े नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए.
भावुक हुए कार्यकर्ता: 'कालिख' नहीं लगी, 'गुलाल' चमका
सुबह से ही मनीष सिसोदिया के आवास पर गहमागहमी का माहौल था. जेल से बाहर आने और हाल ही में शराब नीति मामले में अदालत से मिली राहत के बाद यह पहला बड़ा मौका था जब पार्टी के दोनों शीर्ष नेता एक साथ सार्वजनिक उत्सव में शामिल हुए. ढोल-नगाड़ों की थाप और 'देशभक्ति' के गीतों के बीच कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं को गुलाल से सराबोर कर दिया. इस दौरान अरविंद केजरीवाल काफी उत्साहित दिखे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने उन्हें और उनकी टीम को बदनाम करने की हर संभव कोशिश की, लेकिन 'कट्टर ईमानदारी' का रंग इतना पक्का है कि वह किसी भी साजिश से फीका नहीं पड़ता.
#WATCH | दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, " होली की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, बहुत-बहुत बधाई। ये रंगों का त्यौहार सभी के जीवन में खूब सारे खुशियों के रंग लेकर आए... हमारे साथ बहुत बड़ा अन्याय किया गया था, षड्यंत्र रचा गया था लेकिन कोर्ट से ये… pic.twitter.com/wXdWR66hwb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2026



