लखनऊ में लोकभवन के पास आत्मदाह का प्रयास; पड़ोसी पर जमीन कब्जाने का आरोप, सुरक्षाकर्मियों ने बचाई जान
हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि महिला को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : February 27, 2026 at 7:53 PM IST
लखनऊ : राजधानी में लोकभवन के पास शुक्रवार को एक महिला ने आत्मदाह के प्रयास का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला अपनी पर्स में ज्वलनशील पदार्थ लेकर लोकभवन के गेट पर पहुंच गई. इस दौरान उसने खुद पर केरोसिन का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया. मौके मौजूद सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता के चलते महिला को बचा लिया गया.
महिला ने बताया कि वह मानकनगर रेलवे स्टेशन के पास की रहने वाली है. महिला संध्या सिंह का आरोप है कि उसकी जमीन पर उसके पड़ोसी ने कब्जा कर रखा है. महिला का आरोप है कि इसकी शिकायत उसने लोकल थाने और तहसील में की लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई.
महिला का आरोप है कि पड़ोसी ने धमकाते हुए पूरे परिवार को गालियां दीं. महिला का आरोप है कि इस घटना की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया. महिला ने बताया कि उसके मकान से संबंधित दो विश्वा जमीन उसके पास है, जिसकी उसने पैमाइश भी कराई है. लेखपाल ने बताया कि मौके पर जमीन कम है.
महिला का आरोप है कि उसके पड़ोसी ने उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है. महिला का आरोप है कि इस संदर्भ में वह कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई.
हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि महिला ने लोकभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था, जिसे सुरक्षाकर्मियों द्वारा सकुशल बचा लिया गया था. थाने आने के बाद महिला को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है. महिला जमीन पर कब्जे की लेकर शिकायत कर रही थी. इस संदर्भ में संबंधित थाने को सूचित कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें : लोकभवन के सामने महिला ने भांजे संग आत्मदाह का किया प्रयास, जानिए क्यों उठाया ऐसा कदम?

