ETV Bharat / state

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, गाज़ीपुर में शुरू हुआ किरायेदार सत्यापन अभियान

दिल्ली में 9 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक चलाया जा रहा किरायेदारों का सत्यापन अभियान,अगले हफ्ते पुलिस शुरू करेगी घर-घर जाकर जांच

दिल्ली में तेजी से चल रहा किराया सत्यापन अभियान
दिल्ली में तेजी से चल रहा किराया सत्यापन अभियान (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : January 11, 2026 at 10:24 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के मद्देनजर पूर्वी दिल्ली के ग़ाज़ीपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख़्त कर दी है. इसी क्रम में ग़ाज़ीपुर थाना पुलिस द्वारा मुल्ला कॉलोनी स्थित मस्जिद के बाहर विशेष किराया सत्यापन अभियान की शुरुआत की गई है. इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में रह रहे किरायेदारों का सत्यापन करना और अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान करना है.

9-11 जनवरी 2026 तक चलाया जा रहा अभियान : 9 जनवरी 2026 से शुरू होकर 11 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान में बड़ी संख्या में लोग अपना पंजीकरण करा रहे है. दिल्ली पुलिस स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पूरे अभियान पर पैनी नज़र बनाए हुए है. थाना प्रभारी एसओ उपाध्याय बाला शंकरम के नेतृत्व में यह कार्रवाई अमन कमिटी के सहयोग से की जा रही है, ताकि सत्यापन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से पूरी हो सके.

दिल्ली में तेजी से चल रहा किराया सत्यापन अभियान (ETV Bharat)

एक सप्ताह बाद पुलिस घर-घर जाकर करेगी जांच : पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में केवल पंजीकरण और दस्तावेज़ सत्यापन का कार्य किया जा रहा है. लेकिन एक सप्ताह बाद दिल्ली पुलिस घर-घर जाकर जांच अभियान शुरू करेगी. जिन लोगों ने किराया सत्यापन नहीं कराया होगा, उनके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि यह कदम न सिर्फ़ सुरक्षा के लिहाज़ से ज़रूरी है, बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी अहम है.

किरायेदारों के सत्यापन अभियान को मिल रहा जन समर्थन : इस अभियान को स्थानीय लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है. स्थानीय निवासी सुनील चौहान ने कहा,यह एक बहुत ही अहम क़दम है. समय-समय पर दिल्ली पुलिस इस तरह की कार्रवाई करती है, जिसका हम स्वागत करते हैं. इससे घुसपैठियों के लिए दिल्ली में कोई जगह नहीं बचेगी.”वहीं, स्थानीय निवासी वक़ील सैफी ने भी पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा,यह घुसपैठियों के ख़िलाफ़ एक अहम प्रहार है. हम लोग समय-समय पर जानकारी साझा करते रहते हैं ताकि केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस सही तरीक़े से कार्रवाई कर सके. इसके लिए हम हमेशा सहयोग करते रहेंगे.

दिल्ली पुलिस ने की लोगों से सहयोग की अपील : दिल्ली पुलिस का कहना है कि 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व के दौरान किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए यह अभियान बेहद ज़रूरी है. दिल्ली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किराया सत्यापन अवश्य कराएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें इससे न सिर्फ़ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि समाज में शांति और विश्वास भी बना रहेगा.

ये भी पढ़ें :

दिल्ली पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, पाकिस्तान-चीन कनेक्शन उजागर

चोरी करने वाले खुद थे कर्मचारी! दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में उजागर किया 15 लाख का खेल, दो अरेस्ट