ETV Bharat / state

देहरादून में होली पर हुड़दंगियों को रोकने सड़कों पर उतरी पुलिस, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

देहरादून के चौक चौराहा पर होली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.पुलिस का कहना है कि जो हुड़दंग करेगा, वो जेल जाएगा.

Police arrangements on Holi
होली पर हुड़दंगियों को रोकने सड़कों पर उतरी दून पुलिस (PHOTO-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 3, 2026 at 9:55 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: होली त्योहार की धूम देश भर के साथ ही उत्तराखंड राज्य में भी देखी जा रही है. होली त्योहार के मद्देनजर बाजारों में जहां एक ओर लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है, तो दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा संबंधित व्यवस्थाएं भी चाक चौबंद की गई हैं. होली त्योहार के दिन सड़क दुर्घटनाओं के काफी अधिक मामले सामने आते हैं. इसके अलावा लड़ाई झगड़ा, ड्रिंक एंड ड्राइव के साथ ही ओवर स्पीडिंग जैसे मामले भी काफी अधिक देखने को मिलते हैं. जिसके चलते पुलिस प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की भी चुनौतियां काफी अधिक बढ़ जाती है.

त्योहारी सीजन के दौरान अस्पतालों में ऑपरेटिंग के मामले काफी ज्यादा सामने आते हैं. जिस कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले ही अस्पतालों को इस बाबत निर्देश दिए जा चुके हैं कि होली के दिन अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में चिकित्सक तैनात रहेंगे, ताकि आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके. इसके अलावा 108 एंबुलेंस सेवा भी काफी महत्वपूर्ण रोल अदा करती है, क्योंकि कई बार दुर्घटना हो या फिर किसी के बीमार होने पर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल तक पहुंचाया जाता है. इसको देखते हुए 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा प्रशासन की ओर से कर्मचारियों की छुट्टियों को निरस्त कर दिया गया है.

देहरादून के अहम चाक चौराहों से ग्राउंड रिपोर्ट (VIDEO- ETV Bharat)

ईटीवी भारत ने ग्राउंड रिपोर्ट कर जाना हाल: इसी कड़ी में उत्तराखंड पुलिस विभाग की ओर से प्रदेश भर के चौक चौराहा पर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई है, जिसका जायजा लेने ईटीवी भारत की टीम देहरादून के घंटाघर चौक, राजपुर रोड स्थित जाखन और रिस्पना पुल पहुंची. जायजा के दौरान तीनों ही जगह पर पुलिस कर्मचारी तैनात नजर आए.

Police arrangements on Holi
पुलिस की चेकिंग (PHOTO-ETV Bharat)

ईटीवी भारत से फोन पर बातचीत करते हुए देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि,

"होली के दिन यानी 4 मार्च को कर्मचारियों की संख्या इन चौक चौराहों पर और अधिक बढ़ा दी जाएगी. ऐसे में लापरवाही बरतने वाले या फिर लोगों को परेशान करने वाले हुड़दंगियों पर कार्रवाई की जाएगी. मुख्य रूप से इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले भी काफी अधिक बढ़ जाते हैं. जिस पर विशेष निगरानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं." -प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी देहरादून

घंटाघर के पास ऐसी थी व्यवस्था: बहरहाल, देहरादून के घंटाघर पर पुलिस के जवान तो तैनात नजर आए, लेकिन मौके पर एंबुलेंस की तैनाती मौजूद नहीं थी. घंटाघर की सड़कें सबसे व्यस्ततम सड़कों में शामिल है. जहां से लोगों की काफी अधिक आवाजाही होती है. इसके अलावा घंटाघर से लगता हुआ पलटन बाजार भी है. जहां से बड़ी मात्रा में लोगों की आवाजाही होती है. यही वजह है कि पुलिस प्रशासन की ओर से पलटन बाजार के साथ ही घंटाघर चौक के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है.

Police arrangements on Holi
होली के खुमार में रैश ड्राइविंग करने वालों पर नजर (PHOTO-ETV Bharat)

जाखन क्षेत्र में ऐसी थी व्यवस्था: इसी तरह राजपुर रोड स्थित जाखन क्षेत्र भी काफी महत्वपूर्ण है. क्योंकि जाखन से ही मसूरी और राजपुर के लिए अलग-अलग रास्ते निकलते हैं. हालांकि, ये एक चेकिंग प्वाइंट भी है, जहां पर पर्यटन सीजन के दौरान चेकिंग भी की जाती है. देहरादून के रिस्पना पुल पर हमेशा ही काफी अधिक ट्रैफिक देखा जाता है, क्योंकि रिस्पना पुल से होते हुए यात्री हरिद्वार की तरफ जाते हैं.

Police arrangements on Holi
राजपुर रोड पर सुरक्षा व्यवस्था संभाले पुलिस जवान (PHOTO-ETV Bharat)

रिस्पना पुल के पास ऐसी थी व्यवस्था: जबकि, दूसरे सड़क मार्ग से आईएसबीटी होते हुए सहारनपुर या फिर दिल्ली रवाना होते हैं. जिस कारण रिस्पना के आसपास सड़कों पर काफी अधिक ट्रैफिक का दबाव रहता है. हालांकि, यहां हमेशा से ही पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जाती है, लेकिन होली के दिन यहां पर बड़ी मात्रा में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी. ताकि ड्रिंक एंड ड्राइव के साथ ही ओवर स्पीडिंग करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा सके.

ये भी पढ़ें: