ETV Bharat / state

पौड़ी में बम की धमकी से हड़कंप, कोर्ट और DM ऑफिस कराया गया खाली, बढ़ाई गई सुरक्षा

पौड़ी गढ़वाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और DM ऑफिस को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सिक्योरिटी बढ़ाई गई.

Bomb threat to Pauri court
पौड़ी में बम की धमकी से हड़कंप (PHOTO-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 18, 2026 at 6:13 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पौड़ी गढ़वाल: लगातार मिल रही उत्तराखंड के न्यायालयों को धमकी भरे ई-मेल के बीच पौड़ी गढ़वाल जिले के जिला एवं सत्र न्यायालय और जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को भी एक संदिग्ध ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने तत्काल उच्च सतर्कता बरतते हुए पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया. पौड़ी पुलिस ने न्यायालय परिसर और आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया.

बुधवार को पौड़ी में स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय तथा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को एक संदिग्ध ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली. धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल उच्च सतर्कता बरतते हुए पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया. सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में दोनों शासकीय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था तुरंत सुदृढ़ की गई. एहतियातन आम लोगों की आवाजाही सीमित की गई. कर्मचारियों और उपस्थित व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर व्यवस्थित किया गया.

पौड़ी में बम की धमकी से हड़कंप (VIDEO-ETV Bharat)

पौड़ी पुलिस ने बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड की टीमों को मौके पर बुलाकर न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान न्यायालय कक्षों और कार्यालयों अभिलेखागार, पार्किंग क्षेत्रों और खड़े वाहनों की सूक्ष्म तलाशी के साथ ही भवनों के आसपास संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया. प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. बावजूद इसके पुलिस द्वारा एहतियात के तौर पर क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

Bomb threat to Pauri court
बम की धमकी के बाद डीएम ऑफिस में चेकिंग करती डॉग स्क्वायड (PHOTO-ETV Bharat)

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल जांच जारी है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है. किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है.

Bomb threat to Pauri court
डॉग स्क्वायड से पूरे कोर्ट परिसर को खंगाला गया (PHOTO-ETV Bharat)

गौर है कि पिछले 3 दिन ने उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल भेजे जा रहे हैं. बुधवार को देहरादून जिला न्यायालय को भी धमकी मिली. अभी तक टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, हरिद्वार, देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और नैनीताल की जिला न्यायालयों को धमकी भरे ई मेल आ चुके हैं.

Bomb threat to Pauri court
संदिग्ध वस्तुओं की जांच करती पुलिस (PHOTO-ETV Bharat)

ये भी पढ़ें: