ETV Bharat / state

रांची के एक अपार्टमेंट से गार्ड का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

रांची में एक अपार्टमेंट से सिक्योरिटी गार्ड का शव बरामद किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

SECURITY GUARD BODY FOUND IN RANCHI
सुप्रभात अपार्टमेंट (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 31, 2025 at 12:22 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः राज्य की राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में स्थित एक अपार्टमेंट के गार्ड का शव बाथरूम से बरामद किया गया है. गार्ड के मोबाइल पर सुसाइड मैसेज मिला है, जिसकी जांच की जा रही है.

क्या है पूरा मामला

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित सुप्रभात अपार्टमेंट के बाथरूम से एक सिक्योरिटी गार्ड का शव बरामद किया गया है. बरामद शव अपार्टमेंट के ही एक गार्ड प्रकाश लोहरा का है. जो गार्ड के रूप में अपार्टमेंट में काफी दिनों से काम कर रहा था. बुधवार की सुबह जब प्रकाश अपार्टमेंट में कहीं नहीं दिखा, तब उसकी खोज शुरू हुई. जहां रेस्ट हाउस स्थित बाथरूम से प्रकाश का शव मिला.

पुलिस के साथ एफएसएल ने भी की जांच

अपार्टमेंट के लोगों द्वारा मामले की जानकारी डोरंडा पुलिस को दी गई. जानकारी हासिल होने पर पुलिस की एक टीम अपार्टमेंट पहुंची तो उन्होंने पाया कि गार्ड प्रकाश का शव बाथरूम में है और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ है. जांच के क्रम में प्रकाश के मोबाइल में एक सुसाइड मैसेज भी लिखा हुआ है. हालांकि पुलिस फिलहाल पूरे मामले को संदेहास्पद मानकर ही जांच कर रही है.

मोबाइल पर मिले मैसेज की होगी जांच

डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने बताया कि मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम को बुलाकर जांच करवाई गई है. मोबाइल पर जो मैसेज मिला है, वह प्रकाश के द्वारा लिखा गया है या नहीं इसकी भी जांच की जाएगी. मोबाइल को एफएसएल के द्वारा जांच के लिए जब्त किया गया है.

ये भी पढ़ें-

रहस्यमय तरीके से शख्स की गला काटकर हत्या, ओझा-गुनी के काम से जुड़े थे बुजुर्ग!

धनबाद में संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, नाले में मिला शव, हत्या की आशंका

सरायकेला में गड्ढे से बरामद हुई अज्ञात लाश, अधजले आधार कार्ड से खुलेगा राज