ETV Bharat / state

किसान की हत्या का खुला राज, छोटी सी बात बनी हत्या की वजह, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग के रानीतराई में किसान की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है.किसान का शव संदिग्ध हालत में खेत में पड़ा हुआ मिला था.

Secret of farmer murder revealed
किसान की हत्या का खुला राज (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 23, 2026 at 7:24 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग : रानीतराई थाना क्षेत्र में एक किसान की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है. किसान की हत्या धारदार हथियार से की गई थी. मृतक और आरोपी के बीच खेत में पानी डालने को लेकर वाद विवाद था. घटना के दिन भी मृतक और आरोपी में इसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद आरोपी ने आवेश में आकर मृतक के सिर पर टांगी से वार कर दिया और फरार हो गया. पुलिस ने जांच के बाद आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

कहां हुई थी हत्या ?
ग्राम केंवरा में एक खेत में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसके बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया. पुलिस को किसान के सिर पर चोट के निशान मिले थे. पुलिस ने घटना के बाद आसपास और परिजनों से पूछताछ की. पुलिस को पता चला कि मृतक अमरसिंह साहू के खेत में पानी डालने को लेकर मोहन सिन्हा के साथ वाद विवाद चल रहा था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की,जिसके बाद हत्या का राज खुल गया.

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की.जिसमें हत्या का राज खुल गया. मृतक और आरोपी के बीच खेत में पानी डालने को लेकर कुछ दिनों से विवाद था . घटना के दिन भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था. विवाद में आरोपी ने धारदार हथियार से मृतक पर वार किया और फरार हो गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया- मणिशंकर चंद्रा, एएसपी

आरोपी मोहन ने पुलिस को बताया कि खेत पानी डालने को लेकर दोनों के बीच वाद विवाद होता था. घटना के दिन भी खेत में पानी डालने को लेकर वाद विवाद हुआ था. विवाद के बाद आरोपी मोहन सिन्हा ने हाथ में रखे टांगिया से मृतक के सिर और गर्दन पर वार हत्या करने की बात स्वीकार की है.


प्रतापपुर में हैमर मैन अरेस्ट, हथौड़ा मारकर ली थी पत्नी की जान, साली समेत बच्ची को नहीं छोड़ा

कार के ऊपर पलट गया ट्रक, 3 की मौत, अस्पताल से घर लौट रहा था मृतक परिवार

अवैध रेत खनन पर सियासी घमासान, आम आदमी पार्टी ने एसडीएम से की शिकायत