ETV Bharat / state

बीबीएमकेयू का दूसरा दीक्षांत समारोह 26 दिसंबर को, राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे शामिल

बीबीएमकेयू का दीक्षांत समारोह 26 दिसंबर को मनाया जाएगा. कार्यक्रम में राज्यपाल शिरकत करेंगे.

BBMKU Second Convocation
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 24, 2025 at 8:30 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबाद: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह 26 दिसंबर को होने जा रहा है. जिसमें झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शमिल होंगे. यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 220 छात्र-छात्राओं को राज्यपाल अपने हाथों से डिग्रियां प्रदान करेंगे. कुल 74 हजार 351 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएगी. स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्र इनमें शामिल हैं.

बीबीएमकेयू के कुलपति डॉ. रामकुमार सिंह ने बताया कि राज्यपाल का आगमन 26 दिसंबर की सुबह 10:30 बजे होना है. 220 विद्यार्थियों को राज्यपाल के हाथों डिग्री प्रदान की जानी है. जिसमें 190 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल और 30 रिसर्च स्कॉलर को डिग्री दी जाएगी. कार्यक्रम न्यू टाउन हॉल में आयोजित होगा.

जानकारी देते बीबीएमकेयू के कुलपति डॉ. रामकुमार सिंह. (वीडियो-ईटीवी भारत)

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का यह द्वितीय दीक्षांत समारोह छात्रों की शिक्षा में साधना, अनुशासन और परिश्रम का एक औपचारिक सम्मान है. यह अवसर न केवल उनकी उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उनके भावी दायित्वों की भी स्मृति कराता है.

छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड निर्धारित

बहरहाल, दीक्षांत समारोह से पहले 25 दिसंबर को सभी विद्यार्थी रिहर्सल करेंगे. विश्वविद्यालय ने ड्रेस कोड भी निर्धारित किया है. जिसके अनुसार पुरुष विद्यार्थियों को सफेद कुर्ता-पायजामा और महिला विद्यार्थियों को लाल या मरून बॉर्डर वाली सफेद साड़ी अथवा सफेद कुर्ता-सलवार के साथ मरून दुपट्टा पहन कर आना है. सभी मेडलिस्टों को रिहर्सल और दीक्षांत समारोह दोनों दिन वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा.

BBMKU Second Convocation
बीबीएमकेयू के कुलपति डॉ. रामकुमार सिंह व यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी (फोटो-ईटीवी भारत)

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल करेंगे शिरकत

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामकुमार सिंह ने बताया कि राज्यपाल का आगमन 26 दिसंबर की सुबह 10:30 बजे होना है. 220 विद्यार्थियों को राज्यपाल के हाथों डिग्री प्रदान की जानी है. 190 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल के साथ 30 रिसर्च स्कॉलर को डिग्री प्रदान की जाएगी. कार्यक्रम न्यू टाउन हॉल में आयोजित होगा.

ये भी पढ़ें-

बीबीएमकेयू में बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का अनावरण, परिवार वालों ने कहा- गौरव का पल

धनबाद आएंगे राज्यपाल और मुख्यमंत्री, बीबीएमकेयू में बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल, कहा- शिक्षा का मकसद सिर्फ नौकरी नहीं, अच्छा इंसान बनना