ETV Bharat / state

करनाल में 10 रुपए के लिए मर्डर करने वाला दूसरा आरोपी अरेस्ट, बेटियों के सामने पिता की पीट-पीटकर की थी हत्या

हरियाणा के करनाल में महज 10 रुपए के लिए सब्जी विक्रेता की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है.

Second accused arrested in Karnal vegetable vendor murder case over Rs 10 dispute
करनाल में 10 रुपए के लिए मर्डर करने वाला दूसरा आरोपी अरेस्ट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 30, 2026 at 10:50 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

करनाल : हरियाणा के करनाल में 10 रुपये के मामूली विवाद ने जिस दर्दनाक हत्याकांड को जन्म दिया था, उसमें अब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.सब्जी विक्रेता संजय सैनी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया जा चुका है. बेटियों के सामने पिता की हत्या की इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया था. अब दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं.

पुलिस की कार्रवाई ने पकड़ी रफ्तार : हत्या के इस चर्चित मामले में सीआईए-3 की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. जांच अधिकारी नवीन कुमार के अनुसार, पहले आरोपी शैलेंद्र को 28 मई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया. इसके बाद दूसरे आरोपी गौरव को भी गिरफ्तार कर लिया गया और शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.

चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप : पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी शैलेंद्र और गौरव आपस में चचेरे भाई हैं और दानियालपुर गांव के रहने वाले हैं. दोनों आरोपी कुंजपुरा रोड पर गारमेंट्स की दुकान चलाते हैं. पुलिस अब रिमांड के दौरान घटना से जुड़े हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रही है.

10 रुपये का विवाद बना मौत की वजह : पुलिस के मुताबिक, वारदात वाली रात दोनों आरोपी रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. रास्ते में वे सब्जी खरीदने के लिए संजय सैनी की रेहड़ी पर रुके. इसी दौरान पैसों को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई. आरोप है कि दोनों ने मिलकर संजय सैनी पर हमला कर दिया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई.

बेटियों के सामने उजड़ गया परिवार : इस घटना का सबसे दर्दनाक पक्ष ये रहा कि बेटियों के सामने उनके पिता की बेरहमी से पिटाई की गई. परिवार ने न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके बाद मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था. अब दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद परिवार को इंसाफ की उम्मीद और मजबूत हुई है.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : पंचकूला में संतान नहीं होने पर पत्नी की जान लेने वाले पति को उम्रकैद की सजा, 50 हजार जुर्माना भी लगाया

ये भी पढ़ें : करनाल की महिला क्लर्क डिंपल अरोड़ा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, ऑस्ट्रेलिया-बैंकॉक में रची गई मर्डर की साज़िश

ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड के रूम में वाइफ का मर्डर, 3 महीने पहले हुई थी शादी, आरोपी पति फरार