ETV Bharat / state

संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के गढ़ में बड़ा सर्च ऑपरेशन, जानें डीएम-एसपी ने क्यों की ताबड़तोड़ कार्रवाई

एसपी सांसद जियाउर्रहमान बर्क के संभल इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान मुस्तफा मस्जिद परिसर में बिजली चोरी पकड़ी गई. कई अवैध कनेक्शन काटे गए.

SEARCH OPERATION IN SAMBHAL
बिजली चोरी के खिलाफ संभल डीएम जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई खुद सड़क पर उतरे. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 5, 2026 at 10:13 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

संभल: संभल जिले में बिजली चोरी के खिलाफ प्रशासन ने ऐसा ताबड़तोड़ एक्शन लिया कि जिले के कई इलाकों में खलबली मच गई. जिलाधिकारी डॉ. सोमवार तड़के राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई खुद सड़क पर उतरे. बिजली विभाग व पुलिस के वरिष्ठ अफसरों के साथ मिलकर मुस्लिम बहुल इलाकों में बड़ी RAID को अंजाम दिया.

यह हाई-प्रोफाइल अभियान सोमवार सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे तक करीब तीन घंटे चला. राय सत्ती थाना क्षेत्र के दीपा सराय और हयात नगर थाना क्षेत्र के सराय तरीन में टीमों ने घर-घर, दुकानों, डेयरियों और सार्वजनिक स्थानों पर गहन जांच की.

संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के गढ़ में बड़ा सर्च ऑपरेशन. डीएम-एसपी ने की कार्रवाई. (ETV Bharat)

खास बात यह रही कि यह कार्रवाई दीपा सराय से शुरू की गई. प्रशासन ने यह साफ कर दिया कि कानून के सामने कोई इलाका, कोई पहचान और कोई राजनीतिक प्रभाव नहीं चलता.

छापेमारी के दौरान मुस्तफा मस्जिद परिसर में बिजली चोरी पकड़ी गई. वहीं एक घर में अवैध रूप से बिजली चोरी कर डेयरी चलाने का मामला सामने आया.

Search Operation in Sambhal
संभल इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान मुस्तफा मस्जिद परिसर में बिजली चोरी पकड़ी गई. (ETV Bharat)

इसके अलावा कई स्थानों पर ई-रिक्शा चार्जिंग के नाम पर चोरी की पुष्टि हुई. अवैध तार, ओवरलोडिंग और सीधे लाइन से कनेक्शन के पुख्ता सबूत जुटाए गए.

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जहां-जहां बिजली चोरी पकड़ी गई है, वहां संबंधित लोगों को चिह्नित कर FIR दर्ज की जाएगी.

Search Operation in Sambhal
संभल इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान मुस्तफा मस्जिद परिसर में बिजली चोरी पकड़ी गई. (ETV Bharat)

इसके साथ ही नियमानुसार जुर्माना व कानूनी कार्रवाई होगी. अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा और चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया.

डीएम संभल डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि बिजली चोरी न सिर्फ सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि ईमानदार उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ भी डालती है.

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियानों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 150 करोड़ रुपये की बचत हुई है. यह अभियान किसी एक दिन का नहीं है, बल्कि लगातार जारी रहेगा.

Search Operation in Sambhal
संभल इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान मुस्तफा मस्जिद परिसर में बिजली चोरी पकड़ी गई. (ETV Bharat)

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि संभल में बिजली चोरी पर जीरो टॉलरेंस है. चाहे वह SP सांसद जियाउर्रहमान बर्क का इलाका हो या कोई और क्षेत्र, नियम सबके लिए एक जैसे हैं और अब बिजली चोरों पर सीधी कार्रवाई तय है.

ये भी पढ़ें - प्रयागराज में बिजली विभाग की टीम पर हमला; चोरी की शिकायत पर जांच करने गए थे अधिकारी