ETV Bharat / state

नैनीताल जिले के इन तहसीलों में 31 दिसंबर को स्कूल रहेंगे बंद, उधम सिंह नगर में भी रहेगा अवकाश

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में छा रहा घना कोहरा, नैनीताल जिले के 4 तहसीलों में स्कूलों में रहेगा अवकाश

SCHOOL CLOSED IN NAINITAL
स्कूली बच्चे (फोटो- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : December 30, 2025 at 10:02 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नैनीताल: उत्तराखंड में दिनों दिन पारा लुढ़क रहा है. जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पहाड़ों में जहां कंपकंपाती ठंड से ग्रामीणों का जीना दूभर हो रहा है तो वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त है. नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों में कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड को देखते हुए हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और रामनगर की तहसील क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र व 12वीं तक के स्कूल में एक दिन का अवकाश घोषित किया है. वहीं, उधम सिंह नगर में पहले से ही अवकाश घोषित है.

दरअसल, नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से घने कोहरे के कारण ठंड में इजाफा हुआ है. बढ़ती ठंड, शीतलहर और पाले के प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल की ओर से 31 दिसंबर यानी बुधवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है.

नैनीताल जिले में इन तहसीलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद: आदेश के अनुसार, हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी एवं रामनगर तहसीलों में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12 वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में 31 दिसंबर को अवकाश रहेगा. यह अवकाश छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों पर भी लागू होगा.

School Closed in Nainital
छुट्टी के आदेश (फोटो सोर्स- DM Office)

नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल ने दिए सख्त निर्देश: वहीं, नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल ने संबंधित विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्यों और आंगनबाड़ी वर्करों को निर्देशित किया है कि अवकाश की सूचना समय रहते छात्रों एवं अभिभावकों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाई जाए. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए.

उधम सिंह नगर जिले में 31 दिसंबर को भी बंद रहेंगे स्कूल: बता दें कि उधम सिंह नगर जिले में कोहरे को देखते हुए पहले से ही स्कूलों में 2 दिनों का अवकाश घोषित किया जा चुका है. 30 दिसंबर यानी मंगलवार को स्कूल बंद रहे. जबकि, 31 दिसंबर यानी बुधवार को भी सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे. उधर, कोहरे की वजह से मैदानी इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम हो गई है. वाहनों को चलाना जोखिम भरा हो गया है. फॉग लाइट जलाकर ही वाहनों को चलाने की अपील की जा रही है.

ये भी पढ़ें-