ETV Bharat / state

गाजियाबाद में अब सिर्फ 5 घंटे के लिए खुलेंगे स्कूल, इन छात्रों की रहेगी छुट्टी, प्रशासन ने जारी किया आदेश

लगातार बढ़ती ठंड और शीत लहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन के समय में परिवर्तन किया है. पढ़ें पूरी खबर..

गाजियाबाद में अब सिर्फ 5 घंटे के लिए खुलेंगे स्कूल
गाजियाबाद में अब सिर्फ 5 घंटे के लिए खुलेंगे स्कूल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : January 11, 2026 at 8:49 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/गाजियाबाद: गाजियाबाद में लगातार बढ़ती ठंड और शीत लहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव किया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है. आदेश के मुताबिक, कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक की छुट्टी दे दी गई है, जबकि छठवीं से 12 तक के सभी स्कूल अगले आदेश तक सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 तक संचालित होंगे. जिला प्रशासन के स्कूलों के समय में परिवर्तन को लेकर जारी किए गए आदेश के बाद अभिभावकों ने राहत की सांस ली है.

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी की तरफ से दिए गए निर्देशों के क्रम में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है. अत्यधिक ठंड और सुबह के समय घने कोहरे के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है. जिले के सभी CBSE, ICSE board, यूपी बोर्ड और अन्य बोर्ड से संबंध स्कूल सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक ही संचालित होंगे.

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नर्सरी, एलकेजी समेत कक्षा 1 से पांचवीं तक की छुट्टी दी गई है, 6 से 12 तक के सभी स्कूलों का समय सुबह 10:00 बजे से 3:00 तक होगा. सभी स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव के मुताबिक, आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी. आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति में सुधार होने या तापमान में अधिक गिरावट आने पर आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: