यूपी में शीतलहर का कहर: सोनभद्र समेत कई जिलों में स्कूल बंद, जानिए कब तक छुट्टी?
जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत, आठवीं तक के स्कूलों के लिए जारी किया गया आदेश.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : January 6, 2026 at 2:42 PM IST
|Updated : January 6, 2026 at 8:16 PM IST
सोनभद्र/सीतापुर: राज्य में बढ़ते शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है. सोनभद्र समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है. चलिए आगे जानते हैं किस जिले में कब तक छुट्टी है.
सोनभद्र में स्कूल बंद: बीएसए सोनभद्र मुकुल आनन्द पाण्डेय ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयो के प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है.
सीतापुर में भी जारी हुआ आदेश: सीतापुर के डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने बढ़ती सर्दी को ध्यान में रखते हुए कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा-8 तक संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय एवं सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों तथा राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में 8 जनवरी तक अवकाश का आदेश दिया है. कक्षा नौ से कक्षा 12 तक की कक्षाएं प्रातः 10:00 बजे से अपराह्ण 03:00 बजे तक संचालित की जाएंगी.
मेरठ में कल तक छुट्टी: शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए मेरठ डीएम वीके सिंह ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों में 7 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी है. कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग सुबह दस बजे से तीन बजे तक निर्धारित है. वहीं, प्रयागराज में जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूलों की छुट्टियां 15 जनवरी तक बढ़ा दी है. प्रयागराग जिला प्रशासन ने भी कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक कर दिया था, जो तत्काल प्रभाव से लागू है.
वाराणसी में 9 तक छुट्टी: बीएसए अधिकारी (अनुराग श्रीवास्तव) ने बढ़ते ठण्ड व घने कोहरे और शीत लहर में लगातार हो रही वृद्धि के को देखते हुए जनपद वाराणसी में संचालित प्री-प्राइमरी से कक्षा-8 तक के सभी राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त सी०बी०एस०ई०, आई०सी० एस०ई० बोर्ड सहित अन्य बोर्ड के समस्त विद्यालयों का संचालन दिनांक 7, 8 एवं 9 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश दिया है. विभागीय एवं अन्य कार्यों हेतु अध्यापक एवं अन्य कर्मचारी पूर्व की भांति विद्यालय पर उपस्थित रहेंगे.
लखनऊ में भी जारी हुआ आदेश: लखनऊ डीएम ने लखनऊ के सभी बोर्डों के प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों में आठ जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिए गए हैं. यह आदेश सभी परिषदीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, निजी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों और सहायता प्राप्त स्कूलों पर अनिवार्य रूप से लागू है.
कक्षा 9 से 12वीं तक का समय में बदलाव : कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूलों को बंद नहीं किया गया है, लेकिन उनके समय में बदलाव किया गया है. अब ये कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित होंगी. देर से स्कूल शुरू होने से छात्रों को ठंड से राहत मिलेगी.
यह भी पढ़ें : यूपी में कड़ाके की ठंड; लखनऊ-मेरठ-सीतापुर में 8 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, प्रयागराज में 15 जनवरी तक छुट्टी
यह भी पढ़ें : भीषण ठंड को देखते हुए प्रयागराज के स्कूलों में छुट्टी, जानिए कब खुलेगें विद्यालय

