उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, उधम सिंह नगर जिले स्कूलों की रहेगी छुट्टी
उत्तराखंड में अगले चार दिन बारिश के लिहाज से मुश्किल भरे रहने वाले है. क्योंकि मौसम विभाग ने चार दिनों का रेन अलर्ट जारी किया.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : August 20, 2026 at 9:56 PM IST
|Updated : August 20, 2026 at 10:37 PM IST
देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. शुक्रवार 21 अगस्त के लिए भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए उधम सिंह नगर जिले में कल 21 अगस्त को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी के आदेश जारी किए है.
दरअसल, उत्तराखंड में बीते कई दिनों से भारी बारिश का सिलसिला जारी है. भारी बारिश के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन अस्त व्यस्त हो रखा है. 21 अगस्त को भी मौसम विभाग ने टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल जिले में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग की माने तो भारी बारिश का ये दौर 24 अगस्त तक इसी तरह जारी रहेगा. यानी अगले चार दिन बारिश के लिहाज से उत्तराखंड के लिए मुश्किल भरे रहने वाले है. मौसम विभाग ने एक तरफ जहां 21 से 24 अगस्त के प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है तो वहीं कई इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार है. इसीलिए मौसम विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील है.
मौसम विभाग के अनुसार बारिश के दौरान पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ जाता है. इसीलिए इस दौरान पहाड़ों पर बेवजह सफर करने से बचे. वहीं पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण नदियों को जल स्तर भी बढ़ सकता है, जिससे मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ने की आशंका बनी रहती है. इसीलिए ऐसे में नदियों के किनारे से दूर रहे.
पढ़ें--

