ETV Bharat / state

बिहार में स्कूल संचालक को अपराधियों ने भून डाला, 14 गोलियां दागी

बिहार में एक बार फिर से बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

murder in Samastipur
घटनास्थल पर जुटी भीड़ (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 9, 2026 at 3:13 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. मोरवा में एक प्राइवेट स्कूल के संचालक को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला. घटना के बाद से ताजपुर थाना क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

समस्तीपुर में स्कूल संचालक की हत्या : दरअसल, मोरवा प्रखंड स्थित हरपुर भिंडी पंचायत के दर्जीनिया पुल के समीप अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. जहां बाइक से घर जा रहे एक निजी स्कूल के संचालक को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला. हत्या के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं.

murder in Samastipur
घटना से गुस्साए लोग (ETV Bharat)

14 गोलियां दागी : मोरवा के सोंगर पंचायत निवासी पलटन सहनी के पुत्र गणेश सहनी (30), हरपुर पंचायत में अपने स्कूल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान दर्जनिया पुल के करीब तीन बाइक पर करीब छह की संख्या में घात लगाए अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी. स्थानीय लोगों की मानें तो मृतक को उन बदमाशों ने 14 गोलियां मारी.

लोगों ने किया सड़क जाम : रविवार की देर शाम घटना को अंजाम देने बाद सभी बदमाश मौके से भाग निकले. सूचना पाकर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे. आनन-फानन गणेश सहनी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. इधर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे. नेशनल हाईवे 28 को जाम कर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

''मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है. दो अहम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.''- संजय पांडे, एएसपी

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया : मौके पर पंहुच कर पुलिस के वरीय अधिकारियों ने हालात को संभाला. घटनास्थल से कई खोखे पुलिस ने बरामद किया. मृत शिक्षक के भतीजा राहुल कुमार ने कहा कि अपराधियों ने उनके चाचा को चौदह गोली मारी है. स्कूल से लौटने वक्त दर्जनिया पुल के करीब घटना को अंजाम दिया गया. 18 घंटे बाद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.

अंदरखाने कई बातों की चर्चा : स्थानीय स्तर पर जो चर्चा है उसके अनुसार मृतक की मौत के पीछे कई वजह सामने आ रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक गणेश सहनी प्रोपर्टी डीलर से भी जुड़ा था जिसमें किसी से दुश्मनी का एंगल भी दिख रहा. वहीं स्कूल के एक शिक्षिका से करीबी को लेकर भी चर्चा है.

ये भी पढ़ें :-

बिहार में डॉक्टर की हत्या, अपराधियों ने ताबड़तोड़ मारी तीन गोली

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, मुखिया की गोली मारकर हत्या

मामा के विवाद में बली चढ़ा भांजा, अंधाधुंध फायरिंग में ढ़ाई साल के मासूम की मौत