आवश्यक सूचना: ठंड के कारण 11 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद
बिहार में भीषण ठंड के कारण लोग परेशान हैं. बच्चों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े इसको लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है.

Published : January 8, 2026 at 4:02 PM IST
पटना : बिहार में इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है. राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में इसका असर है. बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर ठंड का प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए पटना डीएम डॉक्टर त्याग राजन एस एम ने 11 जनवरी तक क्लास 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थान को बंद करने का निर्देश जारी किया है.
प्री बोर्ड के लिए संचालित विशेष कक्षाएं रहेंगी जारी : क्लास 8 से ऊपर के स्कूल 10:30 बजे से 3:30 तक संचालित किए जा सकेंगे. डीएम ने जो आदेश दिया है उसमें प्री बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाले विशेष कक्षाओं और परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा. डीएम का नया आदेश 9 जनवरी से 11 जनवरी तक प्रभावी रहेगा.
अत्यधिक ठंड के कारण विद्यालयों के संचालन के बारे में आदेश@IcdsDirectorate @BiharEducation_ pic.twitter.com/1vFG2st5m7
— District Administration Patna (@dm_patna) January 8, 2026
कोल्ड डे अलर्ट को लेकर जिला प्रशासन का फैसला : बिहार में इस बार ठंड रिकॉर्ड तोड़ रहा है. राजधानी पटना सहित कई जिलों में पारा काफी नीचे चला गया है. मौसम विभाग की ओर से भी बिहार के अधिकांश जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है.
11 जनवरी को फिर से की जाएगी समीक्षा : मौसम विभाग के कोल्ड डे अलर्ट जारी करने के कारण ही पटना जिला प्रशासन ने स्कूल को आगे भी बंद रखने का फैसला लिया है. जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े. क्लास 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थान ठंड के कारण पिछले कई दिनों से बंद हैं. 11 जनवरी को फिर से जिला प्रशासन के द्वारा समीक्षा के बाद यदि ठंड में कमी आई तो स्कूलों का संचालन करने का निर्देश जिला प्रशासन की तरफ से दिया जाएगा.
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) January 8, 2026
ठंड में ठिठुर रहा बिहार : ठंड के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है. बिहार में सबौर में सबसे कम 4.4 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया है. पटना का तापमान भी 10 डिग्री से नीचे है और अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें :-
बिहार में घने कोहरे से दरभंगा एयरपोर्ट ठप!, 8 फ्लाइट्स रद्द, 1240 यात्री हुए प्रभावित

