ETV Bharat / state

बेमेतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, अस्पताल में इलाज

घटना सुबह करीब 7:15 बजे की है, जब बच्चों को स्कूल जाने के लिए बस में छोड़ा गया था.

SCHOOL BUS OVERTURNS
बेमेतरा स्कूल बस पलटी (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 24, 2026 at 12:43 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बेमेतरा: शहर के ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद तुरंत बच्चों को इलाज के लिए बेमेतरा के आयुष्मान अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है.वही सभी बच्चे सुरक्षित है, 2 बच्चों को चोट आई है, जिनका इलाज जारी है.

सिंघपुर - झाल मार्ग में पलटी बस

बेमेतरा के आयुष्मान अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि घटना सुबह करीब 7:15 बजे की है, जब बच्चों को स्कूल जाने के लिए बस में छोड़ा गया था. इसी दौरान किसी ने जानकारी दी कि सिंघपुर और झाल के बीच बस खेत में पलट गई है, जिसके बाद परिजन दौड़े दौड़े मौके पर पहुंचे. परिजनों ने बताया कि बस में लगभग 15 से 17 बच्चे सवार थे, जो सिंघपुर, चमारी और खंडसरा से स्कूल जा रहे थे.

स्कूल बस पलटने के बाद परिजनों में नाराजगी (ETV Bharat Chhattisgarh)

परिजनों और स्थानीय लोगों में रोष

​घटना के बाद स्थानीय लोगों और बच्चों के परिजनों में रोष देखा जा रहा है. उनका आरोप है कि खराब और जर्जर सड़कों के बावजूद वाहनों को तेज गति से चलाना इस तरह के हादसों को बुलावा दे रहा है.

जब सड़क की हालत ठीक नहीं है तो बस धीरे धीरे चलाना चाहिए. सीधे सीधे ड्राइवर की लापरवाही है-राजू वर्मा, परिजन

राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में किसी भी बड़े नुकसान या गंभीर चोट की खबर नहीं है. अस्पताल में भर्ती कराए गए बच्चों की स्थिति अभी सामान्य बनी हुई है, हालांकि कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं जिनका आयुष्मान अस्पताल में उपचार किया जा रहा है.

School Bus Overturns  Bemetara
कई बच्चों को आई चोट (ETV Bharat Chhattisgarh)

पुलिस जांच में जुटी : थाना प्रभारी

बेमेतरा थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि सुबह लगभग 7:30 बजे, पब्लिक स्कूल की एक बस जो झाल और आसपास के बच्चों को लेकर स्कूल के समय आ रही थी, वह रोड से उतरकर पलट गई है. जिसमें लगभग 10 बच्चे विभिन्न क्लास के मौजूद थे. ​एहतियात के तौर पर तत्काल उनको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. लगभग दो बच्चों को कुछ हल्की चोटें आई हैं. बस कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुई है, इस संबंध में जांच कर रहे हैं.

School Bus Overturns  Bemetara
खेत में पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस (ETV Bharat Chhattisgarh)
बेमेतरा में 50 से ज्यादा गौवंश की मौत, निजी बाड़े में नहीं थी चारा पानी की व्यवस्था
पेपर लीक मामले में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का बड़ा एक्शन, 7 अगस्त को हुई प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा रद्द
मुंगेली में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, खेत से लौटते समय हादसा