भिलाई टाउनशिप बचाने सड़क पर उतरे विधायक, कहा किसी कीमत पर नहीं उजड़ने देंगे बसाहट
भिलाई में आवास खाली करने का नोटिस मिलने के बाद रहवासियों के समर्थन में देवेंद्र यादव सड़क पर उतरे हैं.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : June 30, 2026 at 1:49 PM IST
भिलाई : भिलाई टाउनशिप में बीएसपी प्रबंधन ने कई लोगों को मकान खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है.नोटिस मिलने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है. लोगों की परेशानी को देखते हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव प्रभावित परिवारों के समर्थन में उतरे हैं.विधायक देवेंद्र यादव ने मंगलवार को नोटिस पा चुके परिवारों से मुलाकात की.सेक्टर 2 में उन्होंने अपने जनसमर्थन अभियान की शुरुआत की.
'भिलाई से बसाहट नहीं खत्म होने देंगे'
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उनके समर्थन में नजर आए. भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि भिलाई की बसावट को खत्म करने के लिए सुनियोजित तरीके से नोटिस जारी किए जा रहे हैं. रिटेंशन स्कीम के तहत मकान खाली कराने का प्रयास किया गया. अब लीजधारकों तथा लाइसेंसधारकों को हटाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर भिलाई टाउनशिप की बसावट खत्म नहीं होने दी जाएगी.


मैं उन सभी परिवारों से मिलेंगे जिन्हें बीएसपी की ओर से नोटिस मिला है और उनसे समर्थन पत्र भी लिया जाएगा. इन समर्थन पत्रों के आधार पर प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय इस्पात मंत्री से मुलाकात कर मामले को उठाया जाएगा. जरूरत पड़ने पर इस मुद्दे को बड़े जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा, जो पूरी तरह लोकतांत्रिक और गांधीवादी तरीके से संचालित होगा- देवेंद्र यादव,विधायक

देवेंद्र यादव ने कहा कि इस पूरे मामले से 10 हजार से अधिक परिवार प्रभावित हो सकते हैं.उन्होंने आशंका जताई कि भविष्य में टाउनशिप के बड़े हिस्से को खाली कर निजी संस्थाओं या बिल्डरों को सौंपने की योजना हो सकती है. विधायक ने कहा कि भिलाई केवल एक औद्योगिक शहर नहीं, बल्कि देशभर के लोगों की साझा संस्कृति और वर्षों पुरानी बसाहट की पहचान है, जिसे बचाने के लिए वे आखिर दम तक लड़ाई लड़ेंगे.
कोसरंडा हूलतराई पुल निर्माण के गुणवत्ता की जांच, विधायक विक्रम उसेंडी ने किया निरीक्षण
रुद्रेश्वर कॉरिडोर धमतरी: उज्जैन की तर्ज पर महानदी किनारे विकसित होगा धाम, पर्यटन को मिलेगी पहचान

