ETV Bharat / state

सतना में बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला, लोगों ने बचाया, बुधवार को 40 लोगों को बनाया था निशाना

सतना में कुत्तों का आंतक, शादी समारोह में आए 3 साल के मासून पर किया हमला, रहवासियों ने बचाया.

SATNA DOG TERROR
सतना में शादी में आए बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला ((प्रतीकात्मक तस्वीर -IANS))
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : April 24, 2026 at 2:21 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सतना: शहर में आवारा कुत्तों का खतरा बढ़ता जा रहा है. बीते बुधवार को 40 लोगों को एक पागल कुत्ते ने अपना शिकार बनाया था. वहीं एक और घटना सामने आई है. जहां पर एक डॉग ने 3 साल के मासूम को अपना शिकार बनाया है. जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

मासूम पर कुत्ते ने बोला हमला

सतना में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर है कि पूरे शहर में लोग दहशत में हैं. बीती शाम शहर के राजेंद्र नगर गली नंबर 9 की एक और घटना सामने आई है. जहां पर जितेन्द्र सिंह के यहां शादी समारोह का आयोजन था. जिसमें रीवा से उनके रिश्तेदार धीरेंद्र सिंह परिवार सहित आयोजन में शामिल हुए थे. इस दौरान देर शाम उनका 3 वर्षीय मासूम रोहान घर के बाहर खेल रहा था. इसी बीच एक आवारा कुत्ता आया और उसने मासूम पर अचानक से हमला बोल दिया. फिर क्या था, मासूम जमीन पर गिर गया और उस पर वह कुता हमला करता रहा.

रहवासियों ने कुत्ते को भगाया

गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने इस घटना को देख लिया और मासूम को बचाने दौड़ गए. उन्होंने कुत्ते को भगाया. बड़ा हादसा होते हुए टल गया. वहीं कुत्ते के दांत से मासूम को चोट आई, जिसके बाद उसके परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां पर बच्चे का प्राथमिक इलाज के रूप में टिटेनस का इंजेक्शन लगवाया गया. हालांकि मासूम अब खतरे के बाहर है, लेकिन अभी की शहरवासियों को आवारा कुत्तों का डर सता रहा है.

सतना में 32 हजार 700 से ज्यादा कुत्ते

बताते चलें कि सतना में अगर हम बात करें तो जिलेभर में पशु विभाग की पूर्व की गणना के अनुसार 32 हजार 700 से अधिक आवारा व पालतु कुत्तों की संख्या दर्ज है. जिसमें अकेले शहर भर में 6 हजार से अधिक आवारा एवं पालतू कुत्ते हैं. इसके लिए नगर निगम द्वारा कुत्तों को पकड़कर उनका बधियाकरण करने के लिए करीब 40 लाख रुपए का टेंडर निकाला गया था. जिसमें जबलपुर की एक संस्था को इसका टेंडर मिला था. जनवरी माह में यह टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई थी, लेकिन आज तक कुत्तों का बधियाकरण शुरू नहीं हो पाया. वहीं मामले पर जिम्मेदार गोल मोल जवाब दे रहे हैं.

कुत्तों के बधियाकरण का वर्क ऑर्डर जारी नहीं

नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि "कुत्तों के बधियाकरण का टेंडर जनवरी माह में निकल गया था, लेकिन अभी तक इसका वर्क ऑर्डर नहीं जारी किया गया है. जिस कुत्ते ने 40 लोगों को काटा है, उसकी लगातार सर्चिंग भी की जा रही है. वहीं एक और मामला राजेंद्र नगर का सामने आया है. जहां पर घर के पास ही रहने वाले आवारा कुत्ते ने एक बच्चे पर हमला किया है. हमारी टीम वहां पर भी गई है. कुत्तों की धर पकड़ जारी है.

पूरे शहर में लोग कुत्ते की दहशत में हैं और अधिकारी गोलमोल जवाब देकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं. 3 महीने बीत जाने के बावजूद भी आज तक नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम कुत्तों के बधियाकरण टेंडर का वर्क आर्डर नहीं जारी कर सकी.