ETV Bharat / state

मानगो न्यू पुरुलिया रोड का नाम बदलकर होगा सद्भावना पथ, सरयू राय बोले- डीसी को भेजा गया लेटर

सरयू राय ने जमशेदपुर में कई योजनाओं का शिलान्यास किया. साथ ही उन्होंने मानगो न्यू पुरुलिया रोड का नाम बदलने की भी बात कही.

saryu-rai-sent-letter-to-dc-change-name-of-mango-new-purulia-road-to-sadbhavna-path
लोगों से बातचीत करते विधायक सरयू राय (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 6, 2026 at 11:41 AM IST

|

Updated : January 6, 2026 at 1:32 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय नें अपने विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को दो करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस दौरान सरयू राय नें बताया की मानगो न्यू पुरुलिया रोड में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च एक ही तरफ है, जो शांति सद्भावना का प्रतीक है. इसलिए इस रोड का नाम बदल कर सद्भावना पथ किया जाना चाहिए. इसके लिए उन्होंने नगर निगम और उपायुक्त को पत्र भी लिखा है.

उन्होने मानगो नगर निगम और अक्षेस क्षेत्र अंतर्गत विधायक निधि से बनने वाली इन योजनाओं को जल्द पूरा करने की बात कही और भरोसा दिलाया कि काम की गुणवत्ता में कोई कोताहि ना हो इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी. उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि सरकार से जो विकास कार्य के लिए राशि प्राप्त होती है, उसका बेहतर उपयोग जनता के हित में हो.

मीडिया से बातचीत करते विधायक (Etv Bharat)

उनका मानना है की विधायक और सांसद निधि से छिटपुट सड़क और नाली के निर्माण कार्य से बहुत अधिक लाभदायक नतीजे नहीं निकल पाते है. उन्होने कहा की मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अक्षेस एक बार सर्वे कर ले कि बस्तियों का जीवन स्तर सुधारने के लिए कितना कार्य करने की जरूरत है. इसके अनुसार विकास की योजनाएं तैयार करके सरकार से राशि की मांग की जानी चाहिए.

इस मौके पर उन्होने जनता से अपील करते हुए कहा की आने वाले दिनों में निकाय चुनाव होने वाले हैं ऐसे में लोगों को वैसे उम्मिदवारों को धयान में रखना चाहिए और काम के आधार पर ही वोट करना चाहिए क्योंकि ये उनके घर का चुनाव है. आपको बता दें कि जमशेदपुर पश्चिम के पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता अपनी पत्नी सुधा गुप्ता को मेयर पद के लिए चुनाव लड़ाने की बात कही है.

इस मौके पर सरयू राय ने बन्ना गुप्ता पर कई सारे आरोप लगाए और कहा की पिछली सरकार में बतौर स्वास्थ्य मंत्री उन्होनें कोई काम नही किया. सरयू राय नें महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ( एमजीएम) की मौजुदा स्थिती के लिए भी बन्ना गुप्ता को जिम्मेदार ठहराया. उन्होने बन्ना गुप्ता पर कटाक्ष करते हुए कहा की अब कमाई का रास्ता बंद है तो नगर निगम से कमाई का रास्ता खुल जाए, इस नियत से अगर कोई आएगा तो मैं जनता से कहूंगा कि वैसे लोगों को वोट ना दे. सरयू राय ने बताया कि मानगो न्यू पुरुलिया रोड में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च एक ही तरफ है, जो शांति सद्भावना का प्रतीक है. इसलिए इस रोड का नाम सद्भावना पथ हो. इसके लिए उन्होंने नगर निगम और उपायुक्त को पत्र भी लिखा है.

ये भी पढ़ें: अनुसंधान का दायरा बढ़ाने के लिए भू-विरासत संरक्षण विधेयक जरूरी: सरयू राय

जनसरोकार से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने में साहिबगंज फिसड्डीः सरयू राय

विधायक सरयू राय ने गैस प्रभावित इलाके का किया दौरा, कहा- वर्तमान स्थिति के लिए बीसीसीएल और डीजीएमएस जिम्मेदार

Last Updated : January 6, 2026 at 1:32 PM IST