हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ सरपंचों ने खोला मोर्चा, जल्द माफी मांगने को कहा, नहीं मानने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
एक बार फिर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा विवादों में घिर गए हैं. उनके खिलाफ स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया है.

Published : February 20, 2026 at 8:22 PM IST
जींद: एक बार हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा विवादों में आ गए हैं. ताजा मामला गुरुवार का है जहां जींद में एक समारोह के दौरान पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा को स्टेज से उतारने और अभद्र भाषा के प्रयोग से जुड़ा है. जल्द माफी नहीं मांगने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.
मुआना गांव में मासूम के खिलाफ पंचायतः जींद के एक निजी पैलेस में गुरुवार को अपनी बहन की शादी की सालगिराह पर आए हरियाणवीं सिंगर मासूम शर्मा ने गांव मुआना के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के साथ अभद्र व्यवहार किया. शुक्रवार को मासूम शर्मा के खिलाफ गांव मुआना में पंचायत की गई. पंचायत में गांव के लोगों ने मांग करते हुए कहा कि अगर मासूम शर्मा जल्द ही पूर्व सरपंच से माफी नहीं मांगते हैं तो पूरे प्रदेश के सरपंच इक्कठा होकर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे.
'मासूम शर्मा को पैसे देकर कहीं नचवा लो': बैठक की अध्यक्षता करते हुए गांव मुआना के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मासूम शर्मा ने उन्हें स्टेज से उतरने के लिए कहा, इतना ही नहीं मासूम शर्मा ने कहा कि सांसद हो या विधायक या कोई सरपंच वह उन्हें कुछ नहीं समझता और सब नीचे बैठकर कार्यक्रम को देखें. उन्होंने कहा मासूम शर्मा को पैसे देकर कहीं नचवा लो. वह पंच का चुनाव ही जीतकर दिखाए.
गांव के लोगों के साथ मारपीट का आरोपः पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि झगड़े में मासूम शर्मा के बाउंसर द्वारा उसके गांव के लोगों के साथ मारपीट की गई. मारपीट की जारी हुई वीडियो में मासूम शर्मा अपने बाउंसर को इशारा कर साफ-साफ भेजते हुए दिखाई दे रहे हैं. कार्यक्रम धरमू और मासूम शर्मा की बहन की शादी की सालगिरा पर आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में गांव मुआना और जुलाना के गांव ब्राह्मणवास के ही लोग शामिल थे.
माफी नहीं तो प्रदेश भर के सरपंच खोलेंगे मोर्चाः बैठक में मौजूद सतपाल शर्मा, संजू राणा, मैनपाल, ने कहा कि "जल्द ही मासूम शर्मा उनके गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा से माफी मांगे नहीं तो गांव मुआना के साथ अन्य गांव भी मासूम शर्मा का बहिष्कार करेंगे." उन्होंने कहा कि "राजेंद्र शर्मा मासूम शर्मा के जीजा लगते हैं, जिसके बाद भी ऐसा अभद्र भाषा के साथ मारपीट जैसा घिनौना काम मासूम शर्मा के द्वारा किया गया." उन्होंने सामूहिक मंच से सिंगर मासूम शर्मा को पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने माफी मांगने की मांग की, कहा कि "अगर सिंगर ने ऐसा नहीं किया तो प्रदेश के सभी सरपंच एकत्रित होकर सिंगर के खिलाफ मोर्चा खोलने पर मजबूर होंगे."
| ये भी पढ़ें-जींद में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा भड़के, मंच से उतरने के लिए कहा, बाउंसरों की लोगों के साथ हुई मारपीट |

