ETV Bharat / state

यमुनानगर में पानी की हौदी में मिला सरपंच की पत्नी का शव, परिजनों जताई हत्या की आशंका

Sarpanch Wife Murder in Yamunanagar: शामपुर गांव में सरपंच की पत्नी की मौत का मामला सामने आया है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई.

Sarpanch Wife Murder in Yamunanagar
Sarpanch Wife Murder in Yamunanagar (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 26, 2025 at 5:18 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

यमुनानगर: शामपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई. जब गांव के सरपंच जसबीर राठी की 47 वर्षीय पत्नी बलजिंदर की लाश पशु बाड़े में बनी पानी की हौदी में मिली. घटना देर रात की बताई जा रही है. परिजनों ने मौत को संदेहास्पद बताते हुए हत्या की आशंका जताई है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

यमुनानगर में सरपंच की पत्नी की मौत: परिजनों के अनुसार बलजिंदर कौर करीब रात साढ़े 9 बजे पशु बाड़े में पशुओं को देखने के लिए गई थी. काफी देर तक जब वो घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. पहले आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद परिजन पशु बाड़े की ओर गए, जहां बाड़े के पास बनी पानी की हौदी में बलजिंदर कौर का मुंह हौदी में डूबा हुआ तथा पांव होदी से बाहर लटके हुए मिले.

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका: मौके पर टूटी हुई चूड़ियां पड़ी हुई मिली और आसपास अज्ञात लोगों के पैर के निशान भी देखे गए. मृतका के माथे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है. परिजन तुरंत महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

मामले में पुलिस की जांच जारी: जांच अधिकारी प्रमोद वालिया ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत की असल वजह का पता चल पाएगा. फिलहाल कुछ भी स्पष्ट रूप से कहना संभव नहीं है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम में शादी से इनकार करने पर महिला को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- नूंह के सरकारी कॉलेज में फर्नीचर की तोड़फोड़ के वायरल वीडियो का क्या है सच?, जानें क्या बोले प्रिंसिपल