ETV Bharat / state

सरस्वती साइकिल योजना: राजनांदगांव की 6100 बेटियों को मिलेगी साइकिल, स्पेस लैब और प्लेनिटोरियम का शुभारंभ

पहली से 8वीं तक के 82,358 विद्यार्थियों को नि:शुल्क गणवेश और पाठ्यपुस्तकें, नौवीं और दसवीं के 23,275 विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें दी गई हैं.

6100 girl will get bicycles
सरस्वती साइकिल योजना (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 28, 2026 at 8:29 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

राजनांदगांव: शनिवार को जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया. आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह शामिल हुए. इस मौके पर रमन सिंह ने पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम विद्यालय में स्पेस एजुकेशन लैब और प्लैनेटेरियम का शुभारंभ किया. रमन सिंह ने नि:शुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरित कर मिठाई खिलाकर उनका विद्यालय प्रवेश कराया. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बख्शी स्कूल में इसी सत्र से अंग्रेजी माध्यम में कॉमर्स विषय शुरू करने और परिसर में स्थायी डोम निर्माण की घोषणा की.

सरस्वती साइकिल योजना

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जिले में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 6100 छात्राओं को साइकिलें वितरित की जाएंगी, जबकि समारोह में 120 छात्राओं को साइकिलें दी गईं. रमन सिंह ने कहा कि पहली से आठवीं तक के 82,358 विद्यार्थियों को नि:शुल्क गणवेश और पाठ्यपुस्तकें तथा नौवीं और दसवीं के 23,275 विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं.

बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं. भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे पर हम सभी को गर्व है. विद्यार्थियों जीवन में बच्चों मोबाइल और वीडियो गेम्स से दूर रहना चाहिए. राजनांदगांव में बन रहे नालंदा परिसर की आधुनिक लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी. साथ ही विद्यालय परिसर में बॉक्सिंग रिंग और तीरंदाजी की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं: रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़

स्पेस एजुकेशन लैब और प्लैनेटेरियम का शुभारंभ

कार्यक्रम में शामिल हुए बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने कहा, शाला प्रवेशोत्सव केवल विद्यार्थियों ही नहीं बल्कि अभिभावकों के लिए भी महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए लगातार सुविधाएं बढ़ा रही हैं. कार्यक्रम में स्पेस एजुकेशन लैब और प्लैनेटेरियम को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया.

स्पेस लैब और प्लेनिटोरियम का शुभारंभ (ETV Bharat)

मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरूचि सिंह ने दी जानकारी

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरूचि सिंह ने बताया कि जिला खनिज न्यास निधि से 25-25 लाख की लागत से स्पेस एजुकेशन लैब और प्लैनेटेरियम का निर्माण कराया गया है. उन्होंने बताया कि विद्यालय का दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा है तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिला प्रशासन विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम भी संचालित कर रहा है.

प्राइवेट इस्पात संयंत्र में करंट लगने से श्रमिक की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा, राजनांदगांव एएसपी ने दिया कार्रवाई का भरोसा

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां, कहा 12 साल में बदली भारत की तस्वीर

राजनांदगांव पुलिस का रीडिंग रुम, अपराध रोकने के लिए नई 'पहल', पुलिसिंग में नया रोल मॉडल बनाने का लक्ष्य