ETV Bharat / state

सांसद खेल महोत्सव का आगाज, 50 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, 1500 टीमें नमो फुटबॉल टूर्नामेंट में होंगी शामिल

हजारीबाग में सांसद खेल महोत्सव का शुंभारंभ हो गया. इसमें 50 हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

Sansad Khel Mahotsav
सांसद खेल महोत्सव का आगाज (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 23, 2026 at 5:46 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हजारीबाग : जिले में सांसद खेल महोत्सव का आगाज हो गया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी हजारीबाग पहुंचे. उन्होंने सांसद मनीष जायसवाल के प्रयास की सराहना की और कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार कर रहे हैं.

हजारीबाग में सांसद खेल महोत्सव के दौरान लगभग एक दर्जन से अधिक खेल का आयोजन किया जाएगा. जिसमें 50 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बिंदु नमो फुटबॉल टूर्नामेंट रहेगा. इस साल पूरे लोकसभा क्षेत्र की लगभग 1500 टीमें हिस्सा लेंगी. 30 अगस्त से यह टूर्नामेंट शुरू होगा जो 25 दिसंबर अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मोत्सव के दिन समाप्त हो जाएगा.

सांसद खेल महोत्सव का आगाज (Etv Bharat)

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस तरह से हजारीबाग में यह आयोजन हो रहा है, यह खिलाड़ियों को एक बेहतर प्लेटफार्म देगा. ग्रामीण प्रतिभा को बेहतर प्लेटफार्म देने का यह काम करेगा. वहीं सांसद मनीष जायसवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले साल 1483 फुटबॉल टीमों ने नमो फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था और लगभग 40 हजार खिलाड़ी खेल महोत्सव का अंग बने थे. इस बार यह उम्मीद की जा रही है कि 50 हजार से अधिक खिलाड़ी सांसद खेल महोत्सव में हिस्सा लेंगे.

Sansad Khel Mahotsav
सांसद खेल महोत्सव का आगाज (Etv Bharat)

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जाता है. खिलाड़ी जब खेलते हैं तो वह नशा और अपराध की दुनिया से दूर रहते हैं. साथ ही उनमें फिटनेस भी आता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई बार ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन किए हैं. उनकी ही प्रेरणा से यह आयोजन किया जा रहा है.

Sansad Khel Mahotsav
सांसद खेल महोत्सव का आगाज (Etv Bharat)

यह टूर्नामेंट जहां खिलाड़ियों को एक बेहतर प्लेटफार्म देता है तो दूसरी ओर रोजगार भी दे रहा है. टूर्नामेंट के लिए उपयोग होने वाली जर्सियों की सिलाई और प्रिंटिंग का कार्य स्थानीय स्वदेशी इकाइयों व महिला कारीगरों को सौंपा जाता है, जिससे उन्हें रोजगार मिलता है.

यह भी पढ़ें:

वोकल फॉर लोकल को मजबूत करता नमो फुटबॉल टूर्नामेंट, 30 हजार से अधिक जर्सी तैयार कर रही हैं महिलाएं

सांसद खेल महोत्सव का समापन: पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को किया ऑनलाइन संबोधित, ओटीसी ग्राउंड में हुआ कार्यक्रम

सांसद खेल महोत्सव का गुरुवार को होगा समापन, खिलाड़ियों से ऑनलाइन बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी