ETV Bharat / state

आदित्यपुर नगर निगम: भाजपा समर्थित संजय सरदार की प्रचंड जीत, भुगलू सोरेन को दी करारी शिकस्त

आदित्यपुर नगर निगम में भाजपा समर्थित संजय सरदार की प्रचंड जीत हुई है.

Adityapur mayor
प्रमाण पत्र के साथ संजय सरदार (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 27, 2026 at 10:44 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के लंबे इंतजार के बाद आए नतीजों ने शहर की राजनीतिक दिशा साफ कर दी है. भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार ने एकतरफ़ा मुकाबले में जबरदस्त जीत हासिल की, उन्होंने अपने निकटतम विरोधी झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी भुगलू सोरेन को बड़े अंतर से हराया.

मतगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, संजय सरदार को कुल 24,615 वोट मिले. विरोधी खेमे के भुगलू सोरेन चुनावी दौड़ में पीछे रह गए. संजय सरदार ने 7,795 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की. ​​यह जीत क्षेत्र में बीजेपी की पकड़ और जनता के भरोसे को मजबूती से दिखाती है.

भाजपा समर्थित संजय सरदार की प्रचंड जीत (Etv Bharat)

अपनी जीत की आधिकारिक घोषणा के बाद, संजय सरदार ने विनम्रता से यह सफलता आदित्यपुर की जनता को समर्पित की. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह मेरी व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि आदित्यपुर के हर नागरिक और कार्यकर्ता की जीत है. भाजपा नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसे पूरी ईमानदारी से पूरा करूंगा. मेरा पहला मकसद नगर निगम क्षेत्र में रुके हुए विकास के कामों को तेज करना और हर घर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है."

नव निर्वाचित प्रतिनिधि ने साफ किया कि भविष्य में सड़क, नाली और साफ पीने के पानी जैसी समस्याओं को हल करना उनकी प्रायोरिटी लिस्ट में सबसे ऊपर होगा. उन्होंने क्षेत्र के हर तरफ के विकास के लिए एक पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने का अपना वादा भी दोहराया.

यह भी पढ़ें:

बाबूलाल के गढ़ में माले ने दी भाजपा को चोट, धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर विनय संथालिया की जीत

पत्रकार अरविंद राणा बने हजारीबाग के नए मेयर, लोगों से पैसे लेकर लड़ा था चुनाव

पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्ष पद पर सबरी पाल की जीत, झामुमो समर्थित प्रत्याशी सेलिना को 2353 वोटों से हराया