ETV Bharat / state

संजय अग्रवाल लगातार पांचवीं बार चुने गए जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, व्यवसायियों ने दी बधाई

जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पद पर संजय अग्रवाल लगातार पांचवीं बार निर्वाचित हुए हैं.

Jamtara Chamber Of Commerce
जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के साथ व्यवसायी. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 6, 2026 at 8:08 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जामताड़ा: जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स की वार्षिक बैठक मंगलवार को जामताड़ा-दुमका रोड स्थित पटोदिया धर्मशाला में आयोजित की गई. जिसमें लगातार पांचवीं बार सर्वसम्मति से जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पद पर संजय अग्रवाल का चयन किया गया.

इस बैठक में जिला भर के व्यवसायी और चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने भाग लिया. इस दौरान व्यवसायियों और चैंबर के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए संजय अग्रवाल का चयन किया. इसके बाद व्यवसायियों ने संजय अग्रवाल को निर्वाचन पर बधाई दी और फूल माला से उन्हें लाद दिया.

जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल का बयान. (वीडियो-ईटीवी भारत)

संजय अग्रवाल ने जताया आभार

वहीं पांचवीं बार अध्यक्ष चुने जाने पर संजय अग्रवाल ने जिले के व्यवसायियों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि वह व्यवसायियों के लिए 24x7 खड़े हैं. संजय अग्रवाल ने यह भी कहा कि जिस तरह से व्यवसायियों ने पांचवीं बार लगातार उन्हें अध्यक्ष चुनकर उनपर भरोसा जताया है वह उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.

व्यवसायियों ने जाहिर की खुशी

वहीं लगातार पांचवीं बार संजय अग्रवाल को जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स का अध्यक्ष चुने जाने पर व्यवसायियों ने खुशी जाहिर की. व्यवसायियों ने कहा कि जिस तरह से संजय अग्रवाल व्यवसायियों के लिए दिन-रात काम करते हैं, सेवा करते हैं यह बात तारीफ के काबिल है. इसी कारण व्यवसायी वर्ग उनके कामों से काफी खुश है और आगे भी उनसे व्यवसायियों को काफी उम्मीदें हैं.

ये भी पढ़ें-

नक्सल दौर से बाहर निकलता पलामू, औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मंत्री और विधायकों के साथ की बैठक

सीएम हेमंत सोरेन से मिला चैंबर ऑफ कॉमर्स का शिष्टमंडल, राज्य में तेजी से औद्योगिक विकास के लिए दिए कई सुझाव

राज्य में औद्योगिक माहौल बनाने के लिए झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने की पहल, देश के नामचीन औद्योगिक घरानों को लिखा पत्र