ETV Bharat / state

कुरुक्षेत्र में होगा सांग महोत्सव, प्रदेशभर के कलाकार 5 दिनों में देंगे 24 प्रस्तुति

Sang Festival in Kurukshetra: कुरुक्षेत्र में पांच दिवसीय सांग महोत्सव होगा. प्रदेशभर से आए बड़े कलाकार 24 सांगों की प्रस्तुति देंगे.

Sang Festival in Kurukshetra
Sang Festival in Kurukshetra (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 21, 2026 at 12:31 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पांच दिवसीय सांग महोत्सव होगा. प्रदेशभर से आए बड़े कलाकार इन पांच दिनों में 24 सांगों की प्रस्तुति देंगे. सांग महोत्सव में प्रदेशभर से आए हुए बड़े कलाकार 5 दिन में 24 सांगों की प्रस्तुति देंगे. इसके जरिए हरियाणा की संस्कृति को रागनी के जरिए रोचक बनाकर किस्से के साथ सुनाया जाएगा. सांग और हरियाणा की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कुरुक्षेत्र में पांच दिवसीय सांग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. ये महोत्सव 23 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक कलाकृति भवन में आयोजित होगा.

कुरुक्षेत्र में होगा सांग महोत्सव: जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि "ये कुरुक्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां पर सांग महोत्सव का आयोजन हो रहा है. जहां प्रदेश के बड़े कलाकार पहुंचकर सांग की प्रस्तुति देंगे. हरियाणा सूचना जनसंपर्क और भाषा विभाग के द्वारा ये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. ये महोत्सव धनपत सिंह सांग पुरस्कार के उपलक्ष में आयोजित हो रहा है. जो हरियाणा के प्रसिद्ध सांगी रह चुके हैं."

धनपत सिंह सांगी पुरस्कार की घोषणा करेंगे सीएम: नरेंद्र सिंह ने बताया कि "हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा लोक संस्कृति में उनके योगदान को देखते हुए उनकी स्मृति में इस वर्ष धनपत सिंह सांगी पुरस्कार की घोषणा की जाएगी. हरियाणा की संस्कृति को जीवित रखने के लिए यहां पर कलाकार सांग का प्रदर्शन करेंगे. जो हरियाणा की संस्कृति धरोहर को सहजने का काम करेंगे. इस महोत्सव में नगाड़ा वादन लोक गायन और तीन से पांच घंटे तक के चलने वाली लंबी सांग परिस्थितियों दी जाएगी. हरियाणा का लोक नाटक सांग समस्त विधाओ से ओतप्रोत रहता है. जो हरियाणा की पारंपरिक लोक विधाओं को किस्सों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाता है."

ये भी पढ़ें- पालकी में विराजेंगे बाबा सूरदास, होली से पहले 20 गांवों से होकर निकलेगी आस्था की यात्रा, लाखों भक्त करेंगे मंदिर की परिक्रमा