बिहार में बालू माफियाओं ने पुलिस पर किया था हमला, भूमिका निभाने वाली महिला गिरफ्तार
आए दिन बिहार पुलिस पर हमले की खबर आती है. इस मामले में एक्शन देखने को मिल रहा है. आगे पढ़ें पूरी खबर

Published : February 14, 2026 at 1:03 PM IST
गया : बिहार की गया पुलिस की कार्रवाई में एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. बीते बुधवार को बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में पुलिस की टीम पर हमला हुआ था. इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
महिला आरोपी गिरफ्तार : बालू माफियाओं के दुस्साहस को लेकर आधा दर्जन को आरोपित बनाया गया था. पुलिस पर हमले में एक महिला की भी भूमिका थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी चल रही है.
ऐसे हुई थी घटना : दरअसल, 12 फरवरी को गुरुआ थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि अकोथरा के पास फल्गु नदी घाट से अवैध रूप से बालू तस्करी हो रही है. सूचना मिलने के बाद गुरुआ पुलिस की टीम मौके पर कार्रवाई करने को पहुंची.
चालक गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त : पुलिस की टीम ने बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. पुलिस को देखकर बालू माफिया भागने लगे. इस दौरान एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया. वहीं मौके से चालक को भी गिरफ्तार किया गया.
पुलिस पर हुआ हमला : पुलिस की टीम बरामद ट्रैक्टर और गिरफ्तार चालक को लेकर थाने लौट रही थी. इसी क्रम में बालू माफियाओं के द्वारा पुलिस की टीम पर हमला कर दिया गया. पुलिस की टीम पर हमला कर ट्रैक्टर चालक को मुक्त करा लिया. वहीं ट्रैक्टर भी छुड़ा ले गए.
छुड़ाए गए ट्रैक्टर को किया गया बरामद : इस तरह की घटना के बाद पुलिस के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की गई. अब तक एक महिला अभियुक्त को ही गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार घटना में शामिल सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पुलिस पर हमला करने के मामले एवं अवैध खनन में संलिप्त एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार :@bihar_police@IPRDBihar@gaya_dm@IgMagadh pic.twitter.com/3219pH3OB5
— GAYA POLICE (गया (बिहार) पुलिस ) (@GAYAPOLICEBIHAR) February 13, 2026
''बीते दिनों बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई थी. इस दौरान बालू लोड ट्रैक्टर को बरामद करते हुए उसके चालक को गिरफ्तार किया गया था. आपराधिक तत्वों ने पुलिस पर हमला कर चालक को छुड़ा लिया था. वहीं ट्रैक्टर भी साथ ले जाने में सफल रहे थे. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है और एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस की कार्रवाई जारी है. जल्द ही संलिप्त सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.''- सुशील कुमार, एसएसपी, गया
ये भी पढ़ें :-
बालू माफियाओं ने दो जवानों को गाड़ी से रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
सोन नदी इलाके से हथियारों के साथ 6 बालू माफिया गिरफ्तार, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

